{"_id":"6abcedcd1ab3a33d5a0ffa07","slug":"video-shivani-congress-misleading-public-on-sir-voter-list-revision-sirmaur-2026-09-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता को कर रही भ्रमित: शिवानी, बोलीं- पात्र मतदाता को मतदान का पूरा अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर को लेकर कांग्रेस जनता को कर रही भ्रमित: शिवानी, बोलीं- पात्र मतदाता को मतदान का पूरा अधिकार
विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सियासत तेज हो गई है। जिला परिषद अध्यक्ष शिवानी ने कांग्रेस पर इस प्रक्रिया को लेकर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से एसआईआर को जनता पर थोपी जा रही प्रक्रिया के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है, जबकि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है।
शिवानी ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से पात्र मतदाताओं की मतदाता सूची तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का पूरा अधिकार है।
एसआईआर के दौरान फार्म नंबर-6 को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी शिवानी ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग इस संबंध में स्थिति स्पष्ट कर चुका है।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े विषयों को लेकर लोगों को भ्रमित करने के बजाय तथ्यों के आधार पर बात होनी चाहिए। उनके अनुसार चुनाव आयोग की प्रक्रिया का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था को और मजबूत करना है।
पत्रकार वार्ता के दौरान शिवानी ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल बन रहा है।
उन्होंने दावा किया कि पुलिस को धमकाया जा रहा है, कार्यालयों पर कालिख पोती जा रही है और सरकारी भवनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। शिवानी ने कहा कि चुनावी माहौल बनाया जाए, लेकिन यह काम शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। इस दौरान जिला परिषद उपाध्यक्ष बलदेव भंडारी ने भी अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।