{"_id":"6addf177c2db9b8f050a1425","slug":"video-rajiv-ramaul-elected-president-himachal-health-department-class-iv-employees-union-nahan-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर के राजीव रमौल बने स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर के राजीव रमौल बने स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन के प्रदेशाध्यक्ष, नई कार्यकारिणी गठित
Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 05:39 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को मेडिकल कॉलेज नाहन में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 130 कर्मचारी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान दोनों पुराने संगठनों को भंग कर सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। सिरमौर जिला के राजीव रमौल को संगठन का नया प्रदेशाध्यक्ष चुना गया।
नई कार्यकारिणी में चंबा जिला के चमन भरमौरी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कांगड़ा के त्रिलोक कपूर को प्रदेश महासचिव, मंडी के नारायण भारद्वाज को संयुक्त सचिव और सोलन के कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कनिष्क, अनिल कुमार, अवतार सिंह, रामलाल, विनोद कुमार, डाली कुमार, वीरेंद्र कुमार और मोहित को उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा रमेश भारद्वाज को कानूनी सलाहकार, मनोहर को प्रेस सचिव और बुध राम को मीडिया प्रभारी बनाया गया। कर्मवीर, सीताराम, बिमला, रीना, शांता, अनिल कुमार, मलिका तोमर, अरविंद तोमर और बुधराम को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। संगठन ने सुरेश को उपाध्यक्ष और सुभाष को कार्यकारिणी में सचिव के रूप में शामिल करने का निर्णय भी लिया।
नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष राजीव रमौल ने पत्रकार वार्ता में कहा कि संगठन सभी जिलों को साथ लेकर चलेगा। कर्मचारियों के हितों की रक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता दी जाएगी। महत्वपूर्ण निर्णय सामूहिक विचार-विमर्श से लिए जाएंगे और कर्मचारियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक मतभेद दूर करने, सभी जिलों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने और वित्तीय पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा हुई। पुरानी कार्यकारिणी के आय-व्यय का पूरा विवरण प्राप्त करने के लिए अलग से बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
राजीव रमौल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 वर्ष करने की मांग सरकार के समक्ष उठाई जाएगी। इसके साथ ही कर्मचारियों के लिए सम्मानजनक ड्रेस कोड लागू करने और पांच वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद पदोन्नति के अवसर उपलब्ध करवाने की मांग भी प्रमुखता से रखी जाएगी।
उन्होंने कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच पर उठाना और उनके समाधान के लिए सरकार के साथ संवाद स्थापित करना रहेगा।
प्रदेशाध्यक्ष ने पांच प्रतिशत महंगाई भत्ते और दीपावली पर 10 हजार रुपये के एरियर से संबंधित राहत के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार भी जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।