{"_id":"6b0022350e3295105b0bf8d5","slug":"video-nankhari-panchayat-passes-a-resolution-against-drug-abuse-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: नशे के खिलाफ थाना ननखड़ी पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव, पांच ग्राम चिट्टे की सीमा खत्म करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: नशे के खिलाफ थाना ननखड़ी पंचायत ने पारित किया प्रस्ताव, पांच ग्राम चिट्टे की सीमा खत्म करने की मांग
क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम पंचायत थाना ननखड़ी ने सख्त कदम उठाने की पहल की है। शुक्रवार को पंचायत भवन में नशा निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान अभिषेक मेहता ने की। बैठक में नशे के बढ़ते प्रचलन पर गहरी चिंता जताते हुए सरकार से चिट्टे की पांच ग्राम की निर्धारित सीमा समाप्त करने की मांग उठाई गई। इस संबंध में पंचायत की ओर से प्रस्ताव भी पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने कहा कि नशे की समस्या युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है। इसे रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है। पंचायत ने सरकार से पांच ग्राम चिट्टे की सीमा समाप्त करने की मांग करते हुए इस दिशा में कड़े प्रावधान करने का आग्रह किया। इस दौरान तहसीलदार ननखड़ी अनिल शर्मा ने भी क्षेत्र में बढ़ते नशे के प्रचलन पर चिंता व्यक्त की। बैठक में पंचायत सचिव नारायण असक, उपप्रधान बहादुर सिंह, वार्ड पंच अनीता देवी, बीना देवी, प्रदीप कुमार, पुलिस विभाग से हरि राम, आशा कार्यकर्ताओं, महिला मंडल प्रधान सहित अन्य महिलाएं और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।