{"_id":"6b001a798e95d8b5e601cfe3","slug":"video-power-grid-approves-4680-lakh-sports-facilities-rampur-bushahr-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में खेल सुविधाओं पर खर्च होंगे 46.80 लाख रुपये, पावरग्रिड ने मंजूर किए प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में खेल सुविधाओं पर खर्च होंगे 46.80 लाख रुपये, पावरग्रिड ने मंजूर किए प्रस्ताव
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 03:31 PM IST
Link Copied
रामपुर उपमंडल में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पावरग्रिड हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन लिमिटेड ने 46.80 लाख रुपये के विभिन्न प्रस्ताव स्वीकृत किए हैं। इस बजट से वॉलीबॉल, कबड्डी, बॉक्सिंग और बैडमिंटन खेलों से जुड़े उपकरण खरीदे जाएंगे।
शुक्रवार को एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह और पावरग्रिड के अधिकारियों के बीच इस संबंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। खेल उपकरण उपलब्ध होने से क्षेत्र के खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी।
पावरग्रिड हिमाचल प्रदेश ट्रांसमिशन लिमिटेड ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत रामपुर क्षेत्र में शिक्षा और खेल सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए करीब 1.07 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी है। इसमें खेल सुविधाओं के विकास के लिए 46.80 लाख रुपये और स्कूलों व रामपुर महाविद्यालय की आवश्यकताओं के लिए 60.70 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए स्वीकृत राशि से बैडमिंटन, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल और कबड्डी के उपकरण खरीदे जाएंगे। एसडीएम कार्यालय में चारों खेल संघों के पदाधिकारियों और पीजी कॉलेज रामपुर के प्राचार्य के साथ बैठक कर खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुसार उपकरणों की सूची तैयार की गई थी।
केंद्रीय बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब खरीद प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस संबंध में एसडीएम और पावरग्रिड के अधिकारियों ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। उपकरणों की खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए एसडीएम कार्यालय के माध्यम से खुली निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। चयनित फर्मों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किया जाएगा।
खरीदे जाने वाले सभी खेल उपकरण पीजी कॉलेज रामपुर को सौंपे जाएंगे। स्थानीय खेल संघ भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर कॉलेज प्रबंधन से ये उपकरण प्राप्त कर सकेंगे।
एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने बताया कि पावरग्रिड ने इस वर्ष सीएसआर योजना के तहत खेल सुविधाओं को मजबूत करने के लिए 46.80 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। चारों खेल संघों के पदाधिकारियों और महाविद्यालय के प्राचार्य के साथ समन्वय कर खिलाड़ियों की जरूरतों के अनुरूप उपकरणों की सूची तैयार की गई है।
उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी और उपकरण महाविद्यालय को उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पावरग्रिड इससे पहले खनेरी अस्पताल और ननखरी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए भी सीएसआर के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।