{"_id":"6aa00b71077f14e34b0377b0","slug":"video-nahan-sp-ns-negi-directs-officials-to-resolve-major-pending-cases-quickly-and-expedite-ndps-cases-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: एसपी एनएस नेगी बोले- लंबित बड़े मामलों को जल्द सुलझाएं, एनडीपीएस मामलों में तेजी लाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: एसपी एनएस नेगी बोले- लंबित बड़े मामलों को जल्द सुलझाएं, एनडीपीएस मामलों में तेजी लाएं
जिला सिरमौर में लंबित आपराधिक मामलों को जल्द निपटाने और नशे के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाने को लेकर पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। पुलिस लाइन नाहन में एसपी एनएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय क्राइम बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान विशेष रूप से लंबे समय से लंबित बड़े मामलों की जांच में तेजी लाकर उन्हें जल्द सुलझाने पर जोर दिया गया। बैठक में एएसपी नरेंद्र कुमार, जिला के विभिन्न उपमंडलों के डीएसपी तथा पुलिस थानों और चौकियों के प्रभारी शामिल हुए। अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दर्ज मामलों और उनकी जांच की प्रगति से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करवाया। एसपी ने लंबित मामलों की जांच में अनावश्यक देरी नहीं करने तथा प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में लंबित मामलों के अलावा जिला में अपराध की स्थिति, पुलिस थानों में दर्ज मामलों की जांच, आरोपियों की धरपकड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़े विषयों की भी समीक्षा की गई। थाना और चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामलों में तेजी लाने को लेकर निर्देश दिए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।