{"_id":"6a9fb3ac8a2f0d11f50f19d4","slug":"video-parganu-panchayat-office-electricity-connection-dispute-kullu-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुल्लू: परगाणू पंचायत कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटने पर विवाद, उपायुक्त से मिले पंचायतवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्लू: परगाणू पंचायत कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटने पर विवाद, उपायुक्त से मिले पंचायतवासी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:35 PM IST
Link Copied
जिला कुल्लू की परगाणू पंचायत के अस्थायी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काटे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को पंचायत प्रधान सेस राम आजाद के नेतृत्व में पंचायतवासी उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की।
पंचायत प्रधान ने आरोप लगाया कि कार्यालय का बिजली कनेक्शन बिजली बोर्ड की ओर से नहीं, बल्कि खोखण पंचायत के प्रधान ने कथित तौर पर काटा है। उन्होंने इसे मनमानी करार देते हुए खोखण पंचायत प्रधान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रधान सेस राम आजाद ने बताया कि परगाणू पंचायत खोखण पंचायत से अलग होकर नई पंचायत बनी है। नई पंचायत का अपना भवन अभी तैयार नहीं हुआ है। ऐसे में भवन बनने तक पंचायत का कार्यालय खोखण पंचायत में ही अस्थायी तौर पर संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि अस्थायी कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिए जाने के कारण पंचायत का कामकाज प्रभावित हुआ है। पंचायत प्रधान के अनुसार पिछले 17 दिनों से पंचायत का पूरा कामकाज ठप पड़ा है। इससे पंचायत से जुड़े जरूरी कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि कार्यालय में बिजली नहीं होने से कर्मचारियों और प्रतिनिधियों को काम करने में दिक्कत आ रही है। पंचायत से संबंधित दस्तावेजी और अन्य जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसी समस्या को लेकर पंचायतवासी प्रशासन के पास पहुंचे और जल्द समाधान की मांग रखी।
उधर, कार्यवाहक उपायुक्त कुल्लू सुरजीत सिंह राठौर ने पंचायत प्रतिनिधियों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने इस मामले में बुधवार को खोखण पंचायत के प्रधान को तलब किया है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद मामले में कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कार्यवाहक उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का प्रयास रहेगा कि पंचायत की समस्या का जल्द समाधान हो और पंचायत का कामकाज सुचारु रूप से चल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।