{"_id":"6b0acf970d74a7b3620c0669","slug":"video-nahan-six-youths-from-sirmaur-selected-for-viksit-bharat-young-leader-dialogue-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए सिरमौर के छह युवा चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के लिए सिरमौर के छह युवा चयनित
विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर अपनी सोच रखने के लिए सिरमौर के छह युवाओं को राज्य स्तरीय मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। मेरा युवा भारत नाहन की ओर से आयोजित विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के जिला स्तरीय चैलेंज ट्रैक में छह प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में करीब 14 प्रतिभागियों ने निर्धारित विषय पर अपनी प्रस्तुतियां दीं। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय जलवायु सुरक्षा, सीमाएं एवं सतत पर्वतीय विकास रहा। जिला खेल अधिकारी रमा शर्मा, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्रोफेसर जगपाल, गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की प्रो. डॉ. विनीता पाल तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सिरमौर की प्रवक्ता डॉ. नम्रता जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने किया। कार्यक्रम का मंच संचालन ब्लॉक समन्वयक विक्रम सिंह कंवर ने किया। इस दौरान मेरा युवा भारत नाहन की कार्यालय सहायक रीता देवी तथा स्वयंसेवी रितिका, विक्रम सिंह और सुमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।