{"_id":"6af18c5142ccb614ab024e48","slug":"video-nahan-medical-college-pmsma-pregnant-women-health-checkup-2026-11-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच, हाई रिस्क मामलों पर रहेगा चिकित्सकों का फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: मेडिकल कॉलेज नाहन में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच, हाई रिस्क मामलों पर रहेगा चिकित्सकों का फोकस
गर्भवती महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को सिरमौर जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) चलाया गया। इसके तहत गर्भवती महिलाओं की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान हाई रिस्क श्रेणी में चिन्हित महिलाओं को नियमित फॉलोअप करवाने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रहने की सलाह दी गई।
मेडिकल कॉलेज नाहन के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच के महत्व के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके साथ ही उन्हें संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, समय पर टीकाकरण करवाने और गर्भावस्था के दौरान जरूरी सावधानियां बरतने के प्रति जागरूक किया जाता है।
डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी जरूरी है। अभियान के तहत जांच में हाई रिस्क श्रेणी में आने वाली महिलाओं की पहचान कर उन्हें नियमित चिकित्सकीय फॉलोअप और विशेषज्ञों की निगरानी में रहने की सलाह दी जाती है। इससे गर्भावस्था के दौरान संभावित जोखिमों पर समय रहते ध्यान दिया जा सकता है।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत प्रत्येक माह की नौ तारीख को गर्भवती महिलाओं को निशुल्क, सुनिश्चित और गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल सुनिश्चित करना और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।