{"_id":"6a8ed8790ac766b555085e51","slug":"video-nahan-khelo-india-samvad-to-be-held-across-the-country-on-august-27-on-the-occasion-of-national-sports-day-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: सुरेश कश्यप बोले- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा खेलो इंडिया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: सुरेश कश्यप बोले- राष्ट्रीय खेल दिवस पर 27 अगस्त को देशभर में होगा खेलो इंडिया संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में केंद्र सरकार की ओर से 27 अगस्त को देशभर में खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम देशभर में करीब 1600 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश में भी प्रत्येक जिले के दो कॉलेजों में युवाओं को इस संवाद से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी सांसद सुरेश कश्यप ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी के मद्देनजर इस बार 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सांसद ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर सांसद और विधायक भी युवाओं के साथ इंटरेक्शन करेंगे। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ना और उन्हें अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में उपयोग करने के लिए प्रेरित करना है। कश्यप ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आने वाले समय में भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इसी उद्देश्य से खेलो इंडिया संवाद के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में नशे की समस्या भी चिंता का विषय बन रही है। चिट्टा माफिया के बढ़ते प्रभाव के बीच युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें खेल, शिक्षा तथा अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया संवाद केवल खेलों तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को देश के विकास और भविष्य की दिशा तय करने में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक करना भी है। सांसद ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।