{"_id":"6ac4d49282a4c6f10c0d9d09","slug":"video-nahan-drug-awareness-bike-rally-sirmaur-dc-sp-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में नशे के खिलाफ गूंजी जागरूकता की आवाज, डीसी और एसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में नशे के खिलाफ गूंजी जागरूकता की आवाज, डीसी और एसपी ने बाइक रैली को दिखाई हरी झंडी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 06 Oct 2026 04:29 PM IST
Link Copied
नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने और खासकर युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला मुख्यालय नाहन में बाइक रैली निकाली गई। विभिन्न विभागों के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर के अलग-अलग हिस्सों से होकर गुजरी। इसमें पुलिस जवानों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हुए।
बाइक रैली के दौरान लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जागरूकता अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा। अभियान में युवाओं को विशेष रूप से केंद्र में रखते हुए उन्हें नशे के कारण होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि नशे की समस्या से निपटने के लिए केवल प्रशासन या पुलिस की भूमिका पर्याप्त नहीं है। समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। परिवार, शिक्षण संस्थान और स्थानीय समुदाय मिलकर युवाओं को नशे से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
बाइक रैली के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान नशे के खिलाफ अभियान को लगातार आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों तक इसका संदेश पहुंचाने पर जोर दिया गया।
रैली का उद्देश्य केवल शहर तक जागरूकता सीमित रखना नहीं है। प्रशासन की ओर से अभियान को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने की तैयारी की जा रही है, ताकि दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोगों और युवाओं तक भी नशे से बचाव का संदेश पहुंच सके।
कार्यक्रम में डीएसपी मुख्यालय शक्ति सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।