{"_id":"6ac4d981515936163303d9c7","slug":"jagrukta-program-in-primary-school-purniya-mohalla-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190839-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पहाड़ी गीतों पर थिरके नौनिहाल, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण और सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पहाड़ी गीतों पर थिरके नौनिहाल, नुक्कड़ नाटक से दिया पर्यावरण और सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
पूर्बिया मोहल्ला स्कूल नाहन में बच्चों को जागरूक करती कार्मल कांवेंट स्कूल नाहन की छात्रा। संवा
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन के इको क्लब की ओर से पूर्बिया मोहल्ला स्थित प्राइमरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस दौरान प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों ने पहाड़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नन्हें बच्चों की पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिजली बचाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पानी का संरक्षण करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों को बंदर, कुत्ते और गाय जैसे जानवरों से सुरक्षित तरीके से बचकर निकलने के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को भी नाटक के जरिये सरल और रोचक ढंग से समझाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन की प्रिंसिपल सिस्टर शाइनी के साथ शैली परमार, चंदा ठाकुर, प्रियंका, शशि और गुलशन अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और पशुओं से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।-- -- -- -- -- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन के इको क्लब की ओर से पूर्बिया मोहल्ला स्थित प्राइमरी स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा दसवीं के करीब 60 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस दौरान प्राइमरी स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों ने पहाड़ी गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नन्हें बच्चों की पहाड़ी गीतों पर प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने बिजली बचाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पानी का संरक्षण करने का संदेश दिया। इसके साथ ही बच्चों को बंदर, कुत्ते और गाय जैसे जानवरों से सुरक्षित तरीके से बचकर निकलने के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने सड़क पार करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को भी नाटक के जरिये सरल और रोचक ढंग से समझाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल नाहन की प्रिंसिपल सिस्टर शाइनी के साथ शैली परमार, चंदा ठाकुर, प्रियंका, शशि और गुलशन अहमद मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा और पशुओं से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।