फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   program in berma papdi panchyat

Sirmour News: बर्मा पापड़ी में आज होगा विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम

Wed, 07 Oct 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
program in berma papdi panchyat
कौलावालां भूड़ में आयोजित बैठक को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल। स्रोत : सं
-एलईडी स्क्रीन पर सुबह 10 बजे सुना जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सात अक्तूबर को नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में ‘विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री का संबोधन सुना जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मंगलवार को क्यारी और कौलावाला भूड़ पंचायतों में आयोजित बैठकों के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इसी तरह के कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के 17 संगठनात्मक जिलों और 68 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे। बिंदल ने कहा कि बर्मा पापड़ी में होने वाले कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से लोग भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेशवासियों से कार्यक्रमों में सहभागिता करने और प्रधानमंत्री का संबोधन सुनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का है और हिमाचल प्रदेश भी इस संकल्प में अपनी भूमिका निभाएगा।-------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed