{"_id":"6b08260a7d8c8179b00372c1","slug":"video-nahan-alleged-attack-with-swords-and-sticks-on-people-returning-from-gurupurab-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"नाहन: गुरुपर्व से लौट रहे लोगों पर तलवारों और डंडों से हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन: गुरुपर्व से लौट रहे लोगों पर तलवारों और डंडों से हमला करने का आरोप
नाहन। गुरुपर्व मनाकर घर लौट रहे लोगों पर तलवारों और डंडों से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना में घायल गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और हरचरण सिंह ने नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि उन पर तलवारों और डंडों से बुरी तरह हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई है। पत्रकार वार्ता में गुरविंदर सिंह, गुरमीत सिंह और हरचरण सिंह ने बताया कि 24 नवंबर की रात गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट में गुरुपर्व मनाने के बाद वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रात करीब 10:20 बजे सदानंद चौहान की कोठी के पास कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।