{"_id":"6af98b81b55051fa6b0f0db5","slug":"video-inner-wheel-club-nahan-sewing-training-women-empowerment-kiran-jain-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: नाहन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू; दो जरूरतमंद महिलाओं को दीं मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: नाहन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू; दो जरूरतमंद महिलाओं को दीं मशीनें
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:07 PM IST
Link Copied
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता के उद्देश्य से इनर व्हील क्लब नाहन की ओर से विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रविवार को इनर व्हील क्लब नाहन डिस्ट्रिक्ट 308 की डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब का आधिकारिक दौरा किया और संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।
नाहन पहुंचने पर क्लब अध्यक्ष प्रिया शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान क्लब की ओर से किरण जैन और अध्यक्ष प्रिया शर्मा को कॉलर पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
सामाजिक कार्यों और प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की।
आधिकारिक दौरे के दौरान डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन किरण जैन ने क्लब की ओर से संचालित सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने पूर्व में चलाए गए प्रोजेक्ट्स से संबंधित दस्तावेजों का अवलोकन करने के साथ रिकॉर्ड की भी जांच की।
उन्होंने क्लब की गतिविधियों और समाज के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।
महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से क्लब ने 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत 30 महिलाओं को सिलाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने स्तर पर काम शुरू कर सकें और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे सकें।
स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में क्लब की ओर से दो जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं। इससे महिलाओं को सिलाई का काम शुरू करने और अपनी आजीविका कमाने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा वार्ड नंबर 11 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में भी जनकल्याणकारी प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इस पहल के माध्यम से महिलाओं और बच्चों के कल्याण के साथ आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकताओं में सहयोग देने का प्रयास किया जाएगा।
क्लब की ओर से नाहन के दो सड़का क्षेत्र में इनर व्हील वेलकम बोर्ड भी स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य संगठन की पहचान और सामाजिक गतिविधियों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही शहर में आने वाले यात्रियों और आगंतुकों का स्वागत करना भी इस पहल का हिस्सा है।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सीमा वर्मा, ममता अग्रवाल, रचना गौतम, राखी अग्रवाल, अलका गर्ग, अलका गुप्ता, अनुभा गुप्ता और अलका जुनवेजा सहित क्लब की अन्य सदस्य मौजूद रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।