{"_id":"6afa987e106c9b9805027f32","slug":"rampur-car-accident-three-dead-two-injured-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Breaking News: रामपुर में दर्दनाक हादसा, गौराचांकी-डंसा सड़क पर खाई में गिरी कार; तीन की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Breaking News: रामपुर में दर्दनाक हादसा, गौराचांकी-डंसा सड़क पर खाई में गिरी कार; तीन की मौत, दो घायल
Mon, 16 Nov 2026 11:18 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Mon, 16 Nov 2026 11:18 AM IST
सार
शिमला जिले के रामपुर उपमंडल में सोमवार सुबह गौराचांकी-डंसा सड़क पर बरसन मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
रामपुर में भीषण सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रामपुर उपमंडल की गौराचांकी-डंसा सड़क पर बरसन मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत होने की सूचना है, जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, राजस्व विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
मृतकों और घायलों की पहचान का इंतजार
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को मौके पर भेजा गया है। फिलहाल हादसे के कारणों और मृतकों व घायलों की पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। प्रशासन और पुलिस की ओर से बचाव कार्य पूरा होने के बाद हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
