{"_id":"6ae9ae2502a95b81850902a2","slug":"video-64-teachers-training-nipun-bharat-mission-diet-nahan-2026-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: बच्चों की पढ़ाई की नींव मजबूत करने के लिए 64 शिक्षक सीख रहे शिक्षण के नए तरीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: बच्चों की पढ़ाई की नींव मजबूत करने के लिए 64 शिक्षक सीख रहे शिक्षण के नए तरीके
Ankesh Dogra
Updated Tue, 03 Nov 2026 03:19 PM IST
Link Copied
प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की पढ़ने-लिखने और गणित की बुनियादी समझ को मजबूत करने के लिए डाइट नाहन में निपुण भारत मिशन के तहत पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला के तीसरे दिन भी जिले के 16 ब्लॉकों से पहुंचे 64 शिक्षक प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करने के लिए शिक्षकों को प्रभावी शिक्षण विधियों से अवगत करवाना है। कार्यशाला में शिक्षकों को पढ़ाने के नए तरीकों के साथ निपुण उत्सव के आयोजन और इसे बेहतर ढंग से मनाने की जानकारी भी दी जा रही है।
प्रशिक्षण पूरा करने के बाद ये 64 शिक्षक ब्लॉक स्तर पर प्राथमिक स्कूलों के अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। इसके साथ ही वे डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप (डीआरजी) के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
कार्यशाला में जिला समन्वयक राजकुमार शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षण के उद्देश्यों और निपुण भारत मिशन को स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।