{"_id":"6b03db52dd79ba5dea002c28","slug":"video-ranikot-tourist-spot-dirty-after-fair-cleaning-not-done-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: डेढ़ माह बाद भी रानीकोट में सफाई नहीं, खूबसूरत पर्यटन स्थल कचरे के ढेर में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: डेढ़ माह बाद भी रानीकोट में सफाई नहीं, खूबसूरत पर्यटन स्थल कचरे के ढेर में तब्दील
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:51 AM IST
Link Copied
आनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल एवं इको टूरिज्म क्षेत्र पनेऊ के साथ लगता रानीकोट इन दिनों गंदगी की चपेट में है। करीब डेढ़ माह पूर्व यहां देवता व्यास ऋषि कुंईर और देवता पनेऊई नाग के सानिध्य में दो दिवसीय भव्य रानीकोट मेले का आयोजन किया गया था। मेले में हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों ने भाग लिया था। इस दौरान स्थानीय व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में दुकानें सजाकर कारोबार किया, लेकिन मेला संपन्न होने के बाद किसी ने भी इस खूबसूरत स्थल की सुध नहीं ली। नतीजतन देवदार के घने जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध रानीकोट आज कचरे के ढेर में तब्दील हो गया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार मेले के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से व्यापारियों से धनराशि भी एकत्रित की जाती है, लेकिन मेला समाप्त होने के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। जगह-जगह बिखरा कचरा न केवल क्षेत्र की सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी खतरा बन रहा है। इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के दावों के बीच इस तरह की लापरवाही व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
हैरानी की बात यह है कि मेला संपन्न होने के डेढ़ माह बाद भी क्षेत्र की सफाई की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। रानीकोट क्षेत्र कराणा पंचायत के अंतर्गत आता है। पंचायत प्रधान शांता कुमार ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मंदिर कमेटियों को इस विषय पर ध्यान देना चाहिए।
वहीं, पनेऊ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट रूपेंद्र ठाकुर ने भी समस्या की जानकारी न होने की बात कही। हालांकि उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही रानीकोट में फैली गंदगी को हटाकर सफाई करवाई जाएगी। अब देखना यह है कि संबंधित कमेटी और पंचायत कब तक इस प्राकृतिक स्थल को कचरे से निजात दिलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।