फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur bushahr panchayat representatives training financial construction management

रामपुर बुशहर: नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को वित्तीय और निर्माण कार्य प्रबंधन का प्रशिक्षण

Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 08 Sep 2026 02:20 PM IST
rampur bushahr panchayat representatives training financial construction management
विकास खंड रामपुर में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के प्रथम चरण का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत के अभिलेख और विभिन्न रजिस्टरों के रखरखाव के साथ-साथ वित्तीय प्रबंधन और निर्माण कार्यों के प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 सितंबर तक चलेगा। प्रशिक्षण के प्रथम चरण में 15/20 क्षेत्र की सात पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। इनमें सरपारा, लबाना सदाना, गानवी, फांचा, जघोरी, क्याव और कूट पंचायत के प्रतिनिधि शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य नए पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत संचालन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और विकास कार्यों से संबंधित जिम्मेदारियों से परिचित करवाना है, ताकि वे अपने कार्यों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी रामपुर अंकुश कुमार ने किया। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को ग्रामीण विकास में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंचायतें लंबे समय से स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करती रही हैं। उन्होंने कहा कि 73वें संविधान संशोधन के बाद पंचायती राज संस्थाओं को संवैधानिक अधिकार मिलने से देश में त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली है। पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं को समझकर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं को आगे बढ़ाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अंकुश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों से पंचायतों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर लिए जाने वाले निर्णयों और किए जाने वाले विकास कार्यों में पारदर्शिता बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनिधियों को पंचायत के अभिलेखों और रजिस्टरों के रखरखाव, वित्तीय संसाधनों के उचित प्रबंधन तथा निर्माण कार्यों की प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रतिनिधियों को पंचायत के कामकाज से संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं को समझने पर भी जोर दिया गया। चार दिवसीय प्रशिक्षण के माध्यम से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को उनकी जिम्मेदारियों और अधिकारों की व्यावहारिक जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है। इससे उन्हें पंचायतों में विकास कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कोरबा: सैकड़ों मुर्गियों के बीच फुंफकार रहा था नाग, पोल्ट्री फार्म में मची अफरा-तफरी, सुरक्षित रेस्क्यू किया

08 Sep 2026

बरेली: देखते ही देखते किच्छा नदी में समा गई निर्माणाधीन पानी की टंकी, देखें वीडियो

08 Sep 2026

लखनऊ में सरकारी प्रोत्साहन के बावजूद संकट में रेवड़ी कारोबार

08 Sep 2026

बरेली: बाइक समेत तीन युवक नदी में बहे, पुल पार करने के दौरान हुई घटना, देखें वीडियो

08 Sep 2026

अयोध्या में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वार्षिक चुनाव संपन्न

08 Sep 2026
विज्ञापन

आबूरोड चुनाव में गरमाई सियासत: निर्दलीय प्रत्याशी ने BJP पर लगाया दबाव बनाने का आरोप, चुनाव रद्द कराने की मांग

08 Sep 2026

कानपुर: मैनावती मार्ग पर जलभराव से परेशानी, गंगा-पांडु का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों में संकट

08 Sep 2026
विज्ञापन

कानपुर: देर रात फर्जी कॉल सेंटर पर छापेमारी, 10 युवक-युवतियों से बंद कमरे में पूछताछ

08 Sep 2026

उज्जैन: द्वादशी पर सुबह चार बजे खुले मंदिर के पट, अभिषेक के बाद महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म

08 Sep 2026

VIDEO: भारी बारिश के बीच भाजपा का सौहार्द संकल्प धरना, कांग्रेस पर साधा निशाना

08 Sep 2026

पुलिया पर खेलते समय दो बच्चियां नाले में गिरीं, एक को बचाया, दूसरी की तलाश जारी

08 Sep 2026

VIDEO: हड़ताल पर गए 124 इंटर्न, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा असर; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग उठाई

08 Sep 2026

शुद्धिकरण मामला: राहुल गांधी पर प्राथमिकी कराने वाले के खिलाफ उतरा वाल्मीकि समाज

07 Sep 2026

Meerut: थप्पड़ का बदला लेने के लिए पपेंद्र की हत्या, कूड़े के ढेर में दबाया शव, आरोपी गिरफ्तार

07 Sep 2026

Meerut: सपा से किठौर विधायक शाहिद मंजूर और रिश्तेदारों की संपत्तियों की सक्षम जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग

07 Sep 2026

Meerut: स्कूल में 13 साल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

07 Sep 2026

Meerut: बेगमपुल रैपिड रेल स्टेशन के बाहर सड़क पर बड़े-बड़े गढ्ढे दे रहे हादसों को दावत

07 Sep 2026

Meerut: जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में एथलीट्स ने दिखाया दम

07 Sep 2026

Meerut: भाजपा नेताओं को महिलाओं ने बांधी राखी, जनप्रतिनिधियों ने दिये उपहार

07 Sep 2026

VIDEO: जमीन के विवाद में दो पक्ष भिड़े, महिलाओं समेत 11 लोग घायल

07 Sep 2026

शाहजहांपुर: जलभराव से परेशान लोगों ने मिश्रीपुर चौराहे पर लगाया जाम, जमकर की नारेबाजी

07 Sep 2026

वीडियो: रिकॉर्ड तोड़ बारिश से शाहजहांपुर बेहाल, 12 घंटे में 224 मिमी पानी बरसा

07 Sep 2026

पीलीभीत: जिले में खुलेगा बासमती एवं जैविक प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा आधुनिक खेती का लाभ

07 Sep 2026

वीडियो: बदायूं में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

07 Sep 2026

Meerut: अंजनेय हॉस्पिटल मारपीट मामले में डॉ. पत्नी पहुंची एसएसपी ऑफिस, मयंक त्यागी की गैंगस्टर अमित मिरिंडा के साथ फोटो, बोलीं- पति पर कराया फज़ीर् मुकदमा और की मारपीट

07 Sep 2026

Meerut: "संदेशे आते हैं देशभक्ति प्रोग्राम" को लेकर जूनियर सनी देओल ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

07 Sep 2026

Meerut: बागपत हादसे के घायलों का हाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे डीएम-एसएसपी, 6 लोगों की मौत की पुष्टि की

07 Sep 2026

Meerut: नियमित रूप से दांतों की जांच कराना जरूरी: डॉ. समीर राय

07 Sep 2026

दीवार बनाने के विवाद में घर में घुसकर दंपती पर हमला किया

07 Sep 2026

हापुड़ में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन, लोग नजरबंद

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed