{"_id":"6aa00d818f7b1672270e7a8c","slug":"woolly-aphid-infestation-in-apple-orchards-in-rohru-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-169269-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहडू में सेब के बगीचों में वूली एफिड का प्रकोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहडू में सेब के बगीचों में वूली एफिड का प्रकोप
विज्ञापन
समय पर नियंत्रण की सलाह, संक्रमण फैलने से बागवानों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। सेब के बगीचों में वूली एफिड का संक्रमण फैलने से बागवान चिंतित हैं। उद्यान विकास अधिकारी यशवंत बगींटा ने समय पर नियंत्रण के लिए सलाह दी है। उन्होंने बागवानों से नियमित निगरानी और उचित प्रबंधन अपनाने का आग्रह किया है। सेब के पेड़ों की शाखाओं, तनों और कटे हुए हिस्सों पर सफेद रूई जैसी परत दिखना इस कीट के प्रकोप का मुख्य संकेत है। यह कीट पेड़ का रस चूसकर उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। उद्यान विकास अधिकारी ने बागवानों को बगीचों की नियमित जांच करने को कहा है। उन्होंने बताया कि ऊली एफिड का शुरुआती अवस्था में पता लगना इसके नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण है। बागवानों को तने, मोटी शाखाओं, छंटाई से बने घावों और पेड़ के आधार वाले हिस्से की जांच करनी चाहिए। संक्रमित पेड़ों को चिह्नित कर आसपास के पेड़ों पर भी नजर रखनी जरूरी है। फल तोड़ने के बाद अधिक संक्रमण होने पर विभाग की अनुशंसा से कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है। छिड़काव करते समय स्वीकृत कीटनाशक की निर्धारित मात्रा का पालन करना अनिवार्य है। यशवंत बगींटा ने बगीचे में साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने अनावश्यक खरपतवार और पौध-अवशेष हटाने को भी कहा। लाभकारी कीटों का संरक्षण भी ऊली एफिड के प्रबंधन में सहायक है।