फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   narayan sports festival matrewal rampur bushahr october 10 to 13

रामपुर बुशहर: गांव से ओलंपिक तक का सपना, 10 से 13 अक्तूबर तक मतरेवल में सजेगा नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल

Tue, 29 Sep 2026 02:23 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:23 PM IST
narayan sports festival matrewal rampur bushahr october 10 to 13
गांवों में खेलों की नई ऊर्जा भरने और युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से मतरेवल में चार दिवसीय नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। यह खेल महोत्सव 10 से 13 अक्तूबर तक चलेगा। आयोजन में बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गई हैं। मंगलवार को नारायण युवा खेल एवं सांस्कृतिक क्लब मतरेवल की बैठक में फेस्टिवल की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के मीडिया प्रभारी राजीव मेहता ने की। इस दौरान खेल महोत्सव का पोस्टर भी जारी किया गया। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन का मकसद सिर्फ प्रतियोगिताएं कराना नहीं, बल्कि गांवों में खेलों का माहौल तैयार करना है। खासतौर पर बच्चों और युवाओं को नियमित खेल गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी। इसके बाद उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आगे बढ़ने के अवसर दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन देने की है। इसी सोच के साथ फेस्टिवल के माध्यम से ऐसी खेल प्रतिभाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा, जो आगे चलकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकें। खेलों के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश भी दिया जाएगा। आयोजन के दौरान स्वस्थ जीवनशैली और स्वच्छता को लेकर जागरूकता गतिविधियां भी होंगी। फेस्टिवल में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए मैराथन आकर्षण का केंद्र रहेगी। अंडर-14 वर्ग में 2 किलोमीटर, 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में 6 किलोमीटर, जबकि ओपन वर्ग में 8 किलोमीटर की मैराथन होगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी 2 किलोमीटर मैराथन आयोजित की जाएगी। अंडर-14 और वरिष्ठ नागरिक वर्ग में प्रथम पुरस्कार 2100, द्वितीय 1100 और तृतीय 500 रुपये रखा गया है। 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में भी विजेताओं को क्रमशः 2100, 1100 और 500 रुपये मिलेंगे। वहीं 8 किलोमीटर ओपन मैराथन के विजेता को 3100, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 2100 और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। महोत्सव में 5 किलोमीटर ट्रेल रनिंग प्रतियोगिता भी होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 3100, द्वितीय 2100 और तृतीय 1100 रुपये रखा गया है। इसके अलावा पंचायत स्तर पर पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें विजेता टीम को 30 हजार रुपये और उपविजेता को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। रस्साकशी भी फेस्टिवल की प्रमुख प्रतियोगिताओं में शामिल रहेगी। आयोजकों ने युवाओं और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि खेल केवल शरीर को मजबूत नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सीतापुर में गड्ढे में मिला तीन दिन से लापता युवक का शव

29 Sep 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की विशेष पुलिस महानिदेशक अर्पित शुक्ला ने सुनीं समस्याएं

बदायूं में सुबह-सुबह छाया कोहरा, सितंबर में दिसंबर जैसा हाल; देखें वीडियो

29 Sep 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का विशेष शृंगार, केसरिया त्रिपुंड और चांदी के चंद्र से सजे महाकाल

29 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस के मार्च में पुतला दहन, पुलिस से झड़प

29 Sep 2026
विज्ञापन

दिल्ली में रेलवे पुल के नीचे डिवाइडर पर चढ़ी टैक्सी

29 Sep 2026

लखनऊ के वजीरगंज में बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर

29 Sep 2026
विज्ञापन

लखनऊ: वजीरगंज के बारूदखाना स्थित एस ए अपार्टमेंट का पिलर हुआ जर्जर तो एलडीए की ओर से इमारत की जैक लगाकर कराई जा रही मरम्मत

29 Sep 2026

एसडीएम ज्योति चौरसिया ने कहा- तहसील स्तर की मांगें पूरी कराई जाएंगी

29 Sep 2026

वीडियो: जनता मिलन में 95 शिकायतें, निस्तारण के निर्देश

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका; एसबीआई तिराहे से कलेक्ट्रेट तक निकाला जुलूस

29 Sep 2026

छात्रसंघ चुनाव: प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, वादों की लगी झड़ी; 5318 मतदाता चुनेंगे डीएसबी परिसर का अध्यक्ष

29 Sep 2026

वीडियो: कांग्रेस ने लगाया चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर दिया धरना

29 Sep 2026

वीडियो: नियमितीकरण की मांग को लेकर निकाय कर्मचारियों ने फूंका सरकार का पुतला, हड़ताल पांचवें दिन भी जारी

चंपावत: निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च, पुतला फूंका

29 Sep 2026

वीडियो: सामाजिक कार्यकर्ता घिल्डियाल कांग्रेस में होंगे शामिल

29 Sep 2026

वीडियो: कोसी नदी में दस टायरा ट्रकों पर रोक की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: प्रेमांनद महाराज के शिष्य की मौत पर संतों में उबाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

29 Sep 2026

VIDEO: महिला से अभद्रता के मामले में दो के खिलाफ आरोप पत्र

28 Sep 2026

VIDEO: बस ने मारी टक्कर, 50 मीटर तक घिसटकर बाइक सवार की मौत

28 Sep 2026

VIDEO: ताज के सेंट्रल टैंक में नहाते युवक का वीडियो वायरल

28 Sep 2026

VIDEO: ककुआ में मजदूर लापता, परिवार ने पुलिस से लगाई गुहार

28 Sep 2026

मेरठ: केसरगंज मस्जिद के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने की घोषणा, देर रात पुलिस ने बढ़ाया पहरा

28 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार वाहन ने चाचा-भतीजे को राैंदा, दोनों की माैत

28 Sep 2026

VIDEO: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल

28 Sep 2026

VIDEO: हिरन मीनार के पास बैठे दो दोस्तों पर हमला, आठ फीट ऊंची दीवार से नीचे फेंका

28 Sep 2026

VIDEO: पानी भरने के विवाद में महिला से मारपीट, सात के खिलाफ प्राथमिकी

28 Sep 2026

VIDEO: सैनिक के घर में आग की सूचना निकली झूठी

28 Sep 2026

VIDEO: मासूम बेटी संग महिला लापता, पुलिस से गुहार

28 Sep 2026

VIDEO: पत्नी को लेने आए युवक को ससुरालियों ने पीटा

28 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed