{"_id":"6af58338659b691b73025942","slug":"video-lavi-literature-festival-celebrates-bushahrs-history-and-heritage-2026-11-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लवी साहित्य उत्सव में कविताओं के जरिए जीवंत हुआ बुशहर का इतिहास, साहित्यकारों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लवी साहित्य उत्सव में कविताओं के जरिए जीवंत हुआ बुशहर का इतिहास, साहित्यकारों को किया सम्मानित
Ankesh Dogra
Updated Thu, 12 Nov 2026 02:43 PM IST
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले की ऐतिहासिकता और बुशहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत साहित्यकारों की कविताओं में जीवंत हो उठी। रामपुर में आयोजित लवी साहित्य उत्सव में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कवियों और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से लवी मेले के पारंपरिक इतिहास, भारत-तिब्बत व्यापार संधि और बुशहर रियासत के गौरवशाली अतीत को प्रस्तुत किया।
कवियों ने हिमालय की गोद में बसी बुशहर रियासत की सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को अपनी रचनाओं के जरिए उजागर किया। साहित्यिक प्रस्तुतियों के माध्यम से क्षेत्र की विरासत और इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत आयोजित लवी साहित्य उत्सव का शुभारंभ उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने किया। कार्यक्रम में साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े अनेक साहित्यकारों, कवियों एवं रचनाकारों ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी साहित्य उत्सव का उद्देश्य साहित्यिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और साहित्यकारों व कवियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए साझा मंच उपलब्ध करवाना है।
उन्होंने कहा कि लवी मेला केवल व्यापारिक और सांस्कृतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि साहित्य और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण मंच है। इस तरह के आयोजन नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने के साथ हिमाचल की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकारों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी, एडीएम शिमला पंकज शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष करण शर्मा और जिला भाषा अधिकारी सरोजना नरवाल मौजूद रहे।
इसके अलावा साहित्यकार एसआर हरनोट, जगदीश बाली, ललित भारती, सिकंदर बंसल और दीपक भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
लवी साहित्य उत्सव के माध्यम से साहित्यकारों को अपनी रचनाएं प्रस्तुत करने का अवसर मिला। साथ ही बुशहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को साहित्य के माध्यम से सामने लाने का प्रयास किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।