{"_id":"6af442f0600d9787fe07f025","slug":"mla-mohan-lal-brakta-laid-the-foundation-stone-for-a-building-in-gumma-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-174632-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुम्मा में सराय भवन का विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुम्मा में सराय भवन का विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शिलान्यास
विज्ञापन
गुम्मा में सराय भवन का विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया शिलान्यास। संवाद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रोहड़ू।
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बुधवार को गुम्मा में सराय भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुनों और फूलमालाओं के साथ विधायक का स्वागत किया। सराय भवन का निर्माण पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों के साथ क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को ठहरने की बेहतर सुविधा मिलेगी। ग्रामीण लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता महसूस कर रहे थे। भवन के निर्माण से क्षेत्र में सामुदायिक सुविधाओं का भी विस्तार होगा। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण और संतुलित विकास उनकी प्राथमिकता है। उनका प्रयास है कि विकास कार्यों का लाभ प्रत्येक पंचायत और गांव तक पहुंचे। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना उनका उद्देश्य है। जनता की मांगों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारना उनका उद्देश्य है। जनता की मांगों और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।