{"_id":"6ad7717cb470162ad30a70ab","slug":"video-jury-district-level-sarahan-dussehra-fair-begins-with-raghunaths-chariot-procession-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"ज्यूरी: रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यूरी: रघुनाथ की रथ यात्रा के साथ शुरू हुआ जिला स्तरीय सराहन दशहरा मेला
सराहन में जिला स्तरीय चार दिवसीय दशहरा मेले का आगाज मंगलवार को भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ हुआ। रथ यात्रा में रामपुर, कुल्लू और किन्नौर क्षेत्र के 20 देवी-देवताओं के साथ हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी रथ यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पारंपरिक वाद्य यंत्रों, जय सिया राम के जयघोष और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा निकाली गई। सुबह 11:00 बजे से दूर-दराज के क्षेत्रों से देवी-देवताओं के आगमन का सिलसिला शुरू हो गया था। सभी देवी-देवता माता भीमाकाली मंदिर परिसर में पहुंचे, जहां मंदिर न्यास की ओर से पुजारी श्याम सुंदर शर्मा और उनकी टीम ने विधि-विधान के साथ उनका स्वागत किया। देवी-देवताओं के आगमन से मंदिर परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। शाम करीब 4:30 बजे भगवान रघुनाथ को मंदिर से पालकी में विराजमान कर जय सिया राम के जयघोष के साथ रथ तक पहुंचाया गया। इसके बाद भगवान रघुनाथ को विधिवत रथ पर विराजमान किया गया और आरती की गई। आरती के बाद जय सिया राम और रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम के जयघोष के बीच रथ यात्रा आगे बढ़ी। यात्रा राजदरबार के सामने स्थित मंचखंडी पहुंची, जहां भगवान रघुनाथ को विराजमान किया गया। इसी स्थान पर आगामी तीन दिनों तक मेला आयोजित किया जाएगा। रथ यात्रा और मेले के आयोजन की व्यवस्थाओं की निगरानी एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह करते रहे। भीड़ को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएचओ झाकड़ी सुनील दत्त नेगी पुलिस बल के साथ तैनात रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।