फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   international lavi mela rampur november 11-14 2026 security

रामपुर में 11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, सुरक्षा में तैनात होंगे 300 पुलिस कर्मी

Mon, 12 Oct 2026 02:49 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Mon, 12 Oct 2026 02:49 PM IST
international lavi mela rampur november 11-14 2026 security
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित होगा। चार सांस्कृतिक संध्याओं के साथ मिस्टर-मिस बुशहर प्रतियोगिता, लेजर शो, चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी और पारंपरिक स्वाद महोत्सव मेले के प्रमुख आकर्षण रहेंगे। सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला समिति की बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि लवी मेला बुशहर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और व्यापारिक विरासत का प्रतीक है। मेले में चार सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी। इनमें दो संध्याएं पहाड़ी संस्कृति, एक बॉलीवुड और एक पंजाबी संगीत पर आधारित होगी। मेले में बुशहर रियासत के इतिहास और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए विशेष प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी। पारंपरिक हस्तशिल्प, हथकरघा, ऊनी उत्पादों और स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पादों को भी मंच मिलेगा। इसके अलावा बुशहर और तिब्बत के ऐतिहासिक व्यापारिक संबंधों को प्रदर्शित किया जाएगा। लवी मेला मैदान में आयोजित होने वाली अश्व प्रदर्शनी में चामुर्थी नस्ल के घोड़े प्रमुख आकर्षण होंगे। घोड़ों के लिए 400 और 800 मीटर की दौड़ के साथ गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। मेले के दौरान रामपुर शहर में विशेष रोशनी और सजावट की जाएगी। विभिन्न स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए योजना तैयार की जाएगी और पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी। किन्नौरी बाजार को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए एक समान शैली की छतरियां उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे बाजार में एकरूपता लाने में मदद मिलेगी। इस बार विद्यार्थियों के लिए लवी मेले के इतिहास पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके साथ विभिन्न सरकारी विभागों की प्रदर्शनियां भी लगेंगी, जिनमें विभागीय कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी दी जाएगी। मेले में नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरवजीत सिंह सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। यातायात प्रबंधन और शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे। बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह, डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष करन शर्मा और उपाध्यक्ष रोहित नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

चंडीगढ़ सेक्टर 8 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गर्ल चाइल्ड डे सेलिब्रेशन

राजधानी शिमला में खिली धूप, बारिश के बाद मौसम साफ; रिज मैदान पर बढ़ी चहल-पहल

12 Oct 2026

पंजाब सांझीवालता दल ने धर्मकोट से केएस मान को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान: राजपुरोहित समाज की भाजपा को दो-टूक, टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय लड़ेंगे पंचायत चुनाव

12 Oct 2026

छत्तीसगढ़ के शक्तिपीठ: शारदीय नवरात्रि पर धमतरी के चार प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से उमड़ा आस्था का सैलाब

12 Oct 2026
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन शहर में उल्लास, कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु

12 Oct 2026

शिवाजी इंटर कॉलेज खुखुंदू के खेल मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता

12 Oct 2026
विज्ञापन

सीएचसी बहादुरपुर कलवारी में दोपहर बाद चिकित्सक की कुर्सी रही खाली

12 Oct 2026

मंदिर आयी महिलाओं और बच्चियों को मिशन शक्ति टीम ने किया जागरुक

12 Oct 2026

नवरात्रि पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

12 Oct 2026

सेवा संकल्प अभियान में 50 बच्चों को लैपटॉप, दिव्यांगों को मिले उपकरण

12 Oct 2026

चार क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

12 Oct 2026

बच्चों की अपील पर डीएम ने लिया संज्ञान, जेसीबी से कराई जल निकासी

12 Oct 2026

लेहड़ा मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता

12 Oct 2026

क्लियर एडवांस के नाम से नकली पानी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा, सील

12 Oct 2026

एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग का किया निरीक्षण

12 Oct 2026

महुली में निकाली जागरूकता रैली, महिला सुरक्षा का दिया संदेश

12 Oct 2026

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर की चोट से दुकानदार की मौत की पुष्टि, तीन आरोपी गिरफ्तार

12 Oct 2026

त्योहारों पर सतर्क रहें ग्राम प्रहरी, संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल दें सूचना

12 Oct 2026

मां दुर्गा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, मांगा आशीर्वाद

12 Oct 2026

समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठनों ने किया सत्याग्रह

12 Oct 2026

कोटकपूरा में अग्रवाल सभा ने महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में करवाई भजन संध्या, समाजसेवियों का किया सम्मान

पारिवारिक बंटवारे के विवाद में पिटाई से मौत, महिला समेत दो गिरफ्तार

12 Oct 2026

अवैध तमंचा बनाने और बेचने वाले दो शातिर गिरफ्तार

12 Oct 2026

VIDEO: मथुरा वेटरन क्रिकेट टीम ने हाथरस को छह विकेट से हराया।

12 Oct 2026

VIDEO: मां भगवती की स्थापना से पूर्व निकाली भव्य कलश यात्रा, हुई पुष्प वर्षा 251 कलश लेकर निकलीं महिलाएं, झूमे श्रद्धालु।

12 Oct 2026

VIDEO: बलदेव हुआ अग्रसेनमय, 45 झांकियां निकली भव्य शोभायात्रा में, 18 राजकुमार बने आकर्षण का केंद्र, जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत।

12 Oct 2026

VIDEO: पत्रक विमोचन के साथ आर्य समाज के कार्यक्रमों की घोषणा।

12 Oct 2026

अयोध्या: अग्रवाल भवन ट्रस्ट अयोध्या में अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन

12 Oct 2026

उज्जैन: भस्म आरती में बाबा महाकाल का भांग से हुआ शृंगार, चांदी का त्रिपुंड और चंद्रमा धारण कर दिए दिव्य दर्शन

12 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed