{"_id":"6aead1b05d904d07cc055e2a","slug":"video-former-rampur-mla-nand-lal-funeral-devthi-himachal-pradesh-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: नम आंखों से दिवंगत विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई, देवठी में उमड़ा जनसैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: नम आंखों से दिवंगत विधायक नंद लाल को अंतिम विदाई, देवठी में उमड़ा जनसैलाब
रामपुर विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ अपने पैतृक गांव देवठी में पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके अंतिम संस्कार में हजारों की संख्या में लोग उमड़े। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर देखने को मिली। परिजनों, रिश्तेदारों, समर्थकों और क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने लोकप्रिय नेता को अंतिम विदाई दी।
दिवंगत विधायक नंद लाल को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू विशेष रूप से देवठी पहुंचे। उनके साथ उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य व्यक्ति भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं माकपा नेता कामरेड राकेश सिंघा ने भी देवठी पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान सभी नेताओं ने नंद लाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री सहित अन्य नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने नंद लाल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि उनका जाना प्रदेश की राजनीति और विशेषकर रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
नंद लाल ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में रामपुर क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। चार बार विधायक रहे नंद लाल ने अपनी सादगी, बेहतर जनसंपर्क और राजनीतिक कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी।
उनके निधन से रामपुर क्षेत्र ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि खो दिया है। अंतिम विदाई के दौरान देवठी में माहौल गमगीन रहा। हजारों लोगों की मौजूदगी और नम आंखों से दी गई विदाई ने दिवंगत नेता के प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव को बयां किया। हर कोई अपने प्रिय नेता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देता नजर आया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।