{"_id":"6ae487e19b74097a670a8101","slug":"video-demand-raised-to-restart-sanskrit-college-in-rampur-memorandum-submitted-to-minister-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर में संस्कृत महाविद्यालय दोबारा शुरू करने की उठी मांग, एबीवीपी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर में संस्कृत महाविद्यालय दोबारा शुरू करने की उठी मांग, एबीवीपी ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
शिंगला स्थित संस्कृत महाविद्यालय को दोबारा शुरू करने, रामपुर बस अड्डे से महाविद्यालय तक सुरक्षित पैदल रास्ते का निर्माण करने और कॉलेज परिसर में स्थित जर्जर ओल्ड ब्लॉक की मरम्मत करवाने की एबीवीपी ने मांग उठाई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर महाविद्यालय इकाई ने शुक्रवार को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने कहा कि रामपुर क्षेत्र में लंबे समय से ये समस्याएं बनी हुई हैं, लेकिन बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में शिंगला में क्षेत्र का एकमात्र संस्कृत महाविद्यालय के लिए सूचना जारी की गई थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में इस सूचना को निरस्त किया गया। रवि वर्मा ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने इन मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो परिषद आने वाले दिनों में आंदोलन शुरू करेगी। इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।