{"_id":"6ae42becaa16955b6d04a546","slug":"video-chief-minister-nayab-singh-saini-attended-the-kisan-samman-nidhi-program-in-bhiwani-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में की शिरकत
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भिवानी के पंचायत भवन में पहुंचे, जहां उन्होंने किसान सम्मान निधि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर प्रदेश के कृषिमंत्री श्याम सिंह राणा ने मंच से किसानों से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और हरियाणा सरकार द्वारा किसान हित में उठाए जा रहे कदमों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
मुख्यमंत्री का पंचायत भवन में आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने पर बल दिया।
किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के बाद, मुख्यमंत्री भीम स्टेडियम में एशियन और पैरा एशियन खेलों में पदक विजेता 125 खिलाड़ियों को 184 करोड़ रुपये के पुरस्कार वितरित करेंगे। इस अवसर पर हरियाणा-पंजाब महिला कबड्डी का मुकाबला भी होगा। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।
कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए पांच किलोमीटर की महिला और पुरुष दौड़ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विजेता प्रतिभागियों को बाइक और स्कूटी इनाम में दी जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।