{"_id":"6ab26d1212ed7757d9049e6e","slug":"video-convicts-in-chitta-supply-case-sentenced-to-one-year-imprisonment-and-a-fine-of-10000-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: चिट्टा सप्लाई के दोषियों को 1 साल कारावास और 10 हजार जुर्माने की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: चिट्टा सप्लाई के दोषियों को 1 साल कारावास और 10 हजार जुर्माने की सजा
समाज में फैल रहे सफेद नशे पर लगाम लगाने के लिए न्यायालय सख्त रुख अपनाए हुए हैं। रामपुर में युवा पीढ़ी को नशा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को कोर्ट ने एक साल के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय किन्नौर स्थित रामपुर की अदालत ने मंगलवार को आरोपी रितिज शर्मा (24), पुत्र संजीव, निवासी गांव भमनोली, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला और प्रांशुल (26), पुत्र दलीप सिंह, गांव टपरोग, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत चिट्टा रखने व बेचने के जुर्म में यह सजा सुनाई है। फैसले की जानकारी देते हुए उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने बताया कि दिनांक 14 मई 2022 को पुलिस पार्टी गश्त पर रवाना थी और समय करीब रात 8:30 बजे दो युवक रामपुर के पाटबंगला एचआरटीसी वर्कशॉप की तरफ से पैदल आ रहे थे। दोनों युवक पुलिस दल की गाड़ी को देखकर पीछे भागने लगे और भागते हुए एक युवक ने जेब से कुछ वस्तु निकालकर सडक़ से नीचे फेंकी। पुलिस ने दोनों युवकों को काबू किया और फेंकी हुई वस्तु के बारे में पूछा, जिस पर वे कोई संतोषजनक उतर न दे सके। पूछने पर दोनों युवकों ने अपने नाम रितिज और प्रांशुल बताया। मौके पर से एक ऑटो गुजर रहा था। जांच अधिकारी ने उसे रोककर शामिल तफतीश किया और फेंके हुए पैकेट को तलाश कर सडक़ में लाए। बरामद पॉलिथीन पैकेट को खोला गया, जिसके अंदर भूरे रंग का पदार्थ पाया गया, जो चिट्टा था। मौके पर कार्यवाही अमल में लाई गई मुकदमा दर्ज करके अन्वेषण अमल में लाया गया। चालान पेश होने के बाद कुल 12 गवाहों के साक्ष्य दर्ज किए गए। आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए और उन्हें कोर्ट ने 1 साल के कारावास और 10000 रुपये (प्रत्येक आरोपी) जुर्माना की सजा सुनाई। सरकार की ओर से मुकदमे की पैरवी उप जिला न्यायवादी कमल चंदेल ने की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।