{"_id":"6af85e3cd1e532d5810d3010","slug":"rain-alert-in-16-districts-of-punjab-weather-to-change-from-november-15-cold-to-increase-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 नवंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के 16 जिलों में बारिश का अलर्ट, 15 नवंबर से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:43 PM IST
Link Copied
मौसम विभाग ने शनिवार को पंजाब के कईं जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा जिले शामिल हैं। इसके बाद 15 नवंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। वहीं, रात और सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध छा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.1 डिग्री ऊपर हो गया है। पंजाब में 31.9 डिग्री के साथ फरीदकोट सबसे गर्म रहा। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह अब सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक हो गया है। बठिंडा में 14.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। शुक्रवार को पठानकोट में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कुछ अन्य स्थानों पर बहुत हल्की बारिश हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।