{"_id":"6a9acd1b04a3809cca0ad3bb","slug":"video-video-message-of-humanity-delivered-at-the-english-medium-nirankari-sant-samagam-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम में दिया मानवता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: इंग्लिश मीडियम निरंकारी संत समागम में दिया मानवता का संदेश
संत निरंकारी मिशन का जोनल स्तरीय इंग्लिश मीडियम संत समागम सुंदरनगर में आयोजित किया गया। समागम निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इसमें मंडी, कुल्लू, मनाली, सुंदरनगर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों अनुयायियों ने भाग लिया। समागम में युवाओं ने अंग्रेजी भाषा में भाषण, कविताएं और भक्ति गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने मानवता, प्रेम और ब्रह्मज्ञान के संदेश को रचनात्मक ढंग से साझा किया। युवाओं ने कहा कि सतगुरु के ज्ञान के बिना मानव जीवन अधूरा है और ब्रह्मज्ञान ही जीवन को सार्थक बनाता है। चंडीगढ़ से आए वरिष्ठ प्रचारक संत अमरीक सिंह चीमा ने कहा कि दूसरों में कमियां ढूंढने के बजाय व्यक्ति को अपने भीतर झांकना चाहिए। निरंतर सिमरन यानी परमात्मा का स्मरण करते हुए मानवता की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इससे पहले मंडी जोनल इंचार्ज डॉ. आरके अभिलाषी ने समागम में पहुंचे श्रद्धालुओं का स्वागत किया। समागम में संत निरंकारी मंडल के सेवादल की बहनों और महात्माओं ने श्रद्धापूर्वक सेवाएं निभाईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।