{"_id":"6a9ce75d81ddb82020074e9a","slug":"hanuman-ansh-box-office-collection-film-cross-100-crore-milestone-on-day-31-2026-09-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़; चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़; चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?
Sun, 06 Sep 2026 09:40 AM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:40 AM IST
सार
Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपनी कमाई से सबको हैरान कर दिया है। फिल्म ने अब बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें बॉक्स ऑफिस पर गुमनामी से कैसे 100 करोड़ तक पहुंची फिल्म।
विज्ञापन
हनुमान अंश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'हनुमान अंश' सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक माइलस्टोन सेट कर लिया है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ तक सफर करने में कई उतार-चढ़ाव देखें। जानिए केवल लाखों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से 100 करोड़ तक कैसे पहुंची फिल्म।
पहले हफ्ते की केवल एक करोड़ की कमाई
फिल्म 'हनुमान अंश' 7 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म को लेकर कोई बड़ा पीआर नहीं किया गया और ना ही रिलीज के बाद इसके बारे में कोई जान रहा था। पहले हफ्ते में इसे टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म नहीं थी। इसके बावजूद फिल्म एक हफ्ते में केवल 1.08 करोड़ का कलेक्शन कर पाई।
कम पॉपुलैरिटी और छोटी फिल्म होने के चलते पहले हफ्ते में ये फिल्म केवल 250 स्क्रीन्स में दिखाई गई थी। कम कमाई होने के चलते यही स्क्रीन्स दूसरे हफ्ते में घटकर 25 रह गईं।

आवारापन 2, हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
'आवारापन 2' की रिलीज ने तोड़ी कमर
- दूसरे हफ्ते में 14 अगस्त को दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई।
- इसमें इमरान हाशमी और दिशा पटानी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा' थी।
- 'आवारापन 2' ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की, वहीं बंटवारा ने भी पहले दिन अच्छा कलेक्शन किया।
- 'आवारापन 2' ने अपने पहले हफ्ते में दमदार शुरुआत करते हुए 113.50 करोड़ की कमाई की।
- फिल्म का इतना क्रेज था कि 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस से लगभग गायब ही हो गई थी।
- जहां 'आवारापन 2' ने इस हफ्ते में 113.50 की कमाई की थी, वहीं 'हनुमान अंश' इस हफ्ते केवल 40 लाख ही कमा पाई थी।
हनुमान अंश
- फोटो : यूट्यूब
तीसरे हफ्ते जागी थोड़ी उम्मीद
पहले हफ्ते में शानदार शुरुआत के बावजूद दूसरे हफ्ते में 'आवारापन 2' की कमाई थम गई। वहीं 'हनुमान अंश' के लिए ये तीसरा हफ्ता था। फिल्म को इस हफ्ते में 'आवारापन 2' की कमाई थमने की वजह से फायदा मिला।
इसके साथ तीसरे हफ्ते तक फिल्म को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई थी। व्यूअर्स के फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिव्यू भी आ रहे थे, तो इस वजह से भी फिल्म सुर्खियों में आ गई। इसके बाद तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली और फिल्म ने तीसरे हफ्ते में 10.40 करोड़ का कलेक्शन किया।

हनुमान अंश, टॉक्सिक
- फोटो : सोशल मीडिया
चौथे हफ्ते हुआ चमत्कार
- असली चमत्कार तो तब हुआ, जब 26 अगस्त को 'टॉक्सिक' की रिलीज के बावजूद फिल्म ने अपनी कमाई जारी रखी।
- 'टॉक्सिक' जैसी बड़ी स्टारकास्ट और बड़े बजट पर बनी फिल्म के आगे 'हनुमान अंश' ने अपना दबदबा कायम रखा।
- चौथे हफ्ते में इसकी कमाई डबल डिजिट (करोड़ों में) में होने लगी और अब इस फिल्म का नाम हर किसी की जुबान पर था।
- चौथे हफ्ते में ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म ने 61 करोड़ का कलेक्शन किया। अचानक बढ़ी इसकी कमाई ने सबको हैरान कर दिया।
- इतना ही नहीं, जहां एक हफ्ते बाद 'टॉक्सिक' की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली, वहीं 'हनुमान अंश' का कलेक्शन लगातार बढ़ता नजर आया।
- अब यह फिल्म प्रतिदिन 'टॉक्सिक' से ज्यादा कमाई कर रही है।
हनुमान अंश फिल्म
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कोई नहीं है टक्कर में
अब जब सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' और 'मिर्जापुर द मूवी' जैसी फिल्में लगी हुई हैं, इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई असर नहीं है। फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया है, लेकिन ये अभी भी शानदार कमाई कर रही है।
6 सितंबर रविवार को फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का कलेक्शन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। रिलीज के शुरुआती दिनों में बॉक्स ऑफिस पर गुमनाम रहने के बाद अचानक बड़ी फिल्मों को कमाई में टक्कर देना और उनसे ज्यादा कमाई करना किसी चमत्कार से कम नहीं है।

फिल्म हनुमान अंश
- फोटो : सोशल मीडिया
‘हनुमान अंश’ के बारे में
- ‘हनुमान अंश’ को विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
- फिल्म में शोभिना डब्ल्यू. सत्य, विहान एस. हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के. रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।
- फिल्म को रागिनी एस., नम्रता जी. सिंह, अनुप्रिया ए. नगर और विशाल चतुर्वेदी ने प्रोड्यूस किया है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 100 करोड़ के करीब 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का भौकाल जारी; जानें 'टॉक्सिक' का कलेक्शन