{"_id":"6b0012aea754a267ef070d29","slug":"video-sai-eternal-foundation-natural-farming-kalswai-dharampur-2026-11-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: कलस्वाई में प्राकृतिक खेती का मॉडल तैयार कर रही साईं इटरनल फाउंडेशन, उगा रही मशरूम से लेकर काली हल्दी तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: कलस्वाई में प्राकृतिक खेती का मॉडल तैयार कर रही साईं इटरनल फाउंडेशन, उगा रही मशरूम से लेकर काली हल्दी तक
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:58 PM IST
Link Copied
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने और लोगों को रसायनमुक्त खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साईं इटरनल फाउंडेशन लगातार प्रयास कर रही है। धर्मपुर क्षेत्र के कलस्वाई में संस्था प्राकृतिक खेती के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सब्जियों, औषधीय फसलों और फलदार पौधों को तैयार कर रही है। संस्था का उद्देश्य खेती के पारंपरिक और प्राकृतिक तरीकों को प्रोत्साहित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
साईं इटरनल फाउंडेशन के अंतर्गत कलस्वाई में प्राकृतिक खेती के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सब्जियों के साथ मशरूम, जिमीकंद, आलू, अदरक, लहसुन, काली हल्दी और लाल हल्दी का उत्पादन किया जा रहा है। इसके अलावा स्ट्रॉबेरी की खेती को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। संस्था द्वारा हरड़, बेहड़ा और आंवला जैसे औषधीय पौधों की नर्सरी भी तैयार की जा रही है, ताकि भविष्य में इन पौधों का अधिक से अधिक रोपण किया जा सके।
साईं इटरनल फाउंडेशन में कार्यरत एग्रीकल्चर डेवलपमेंट अधिकारी शुभम शर्मा ने बताया कि संस्था केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और लोगों को प्रकृति के साथ जोड़ने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण को बचाने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से संस्था प्रदेशभर में अब तक लाखों औषधीय एवं अन्य प्रजातियों के पौधे वितरित कर चुकी है।
शुभम शर्मा ने कहा कि आज के समय में लोगों की जीवनशैली में तेजी से बदलाव आ रहा है। खानपान में रसायनों के बढ़ते उपयोग और असंतुलित दिनचर्या के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियों को लेकर चिंता बढ़ रही है। ऐसे में प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की आवश्यकता है।
संस्था का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों और किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग अपने खेतों में प्राकृतिक तरीके से खाद्य पदार्थों का उत्पादन कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सकता है। इसके साथ ही किसानों को खेती के नए विकल्प भी मिल सकते हैं। संस्था का प्रयास है कि धर्मपुर क्षेत्र में तैयार किए जा रहे प्राकृतिक खेती के मॉडल को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाया जाए, जिससे वे भी इस पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित हों।
उन्होंने क्षेत्र के किसानों और युवाओं से भी आह्वान किया कि वे पारंपरिक खेती के साथ प्राकृतिक खेती के तरीकों को समझें और कृषि क्षेत्र में नए प्रयोग करने के लिए आगे आएं।
साईं इटरनल फाउंडेशन का प्रयास है कि कृषि, औषधीय पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन को एक साथ जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता लाई जाए और प्राकृतिक खेती को किसानों के लिए एक बेहतर विकल्प बनाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।