{"_id":"680b468d8fb65dc22e05715f","slug":"video-rewalsar-market-remained-closed-for-two-hours-in-protest-against-the-terrorist-attack-2025-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: आतंकी हमले के विरोध में दो घंटे बंद रहा रिवालसर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: आतंकी हमले के विरोध में दो घंटे बंद रहा रिवालसर बाजार
पहलगांव में हुए आतंकी हमले में पर्यटकों की हत्या के विरोध में रिवालसर व्यापार मंडल ने बाजार को दो घंटे बंद रखा । रिवालसार बाजार 9 बजे से 11 बजे तक बंद रहा। सभी व्यापारियों व आम लोगों ने इस हमले की निंदा करते हुए केंद्र सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की । लोगों ने रिवालसर बस स्टैंड में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा । इसके बाद सभी व्यापारियों व आम लोगों ने रिवालसर बस स्टैंड से अस्पताल होते हुए शांति चौक और फिर वापस बस स्टैंड तक कैंडल मार्च निकाला । प्रदर्शन में रिवालसर व्यापार मंडल, रिवालसर लोमस टैक्सी ऑपरेटर यूनियन, रिवालसर जीप यूनियन, रिवालसार होटल एसोसिएशनस व आम लोगों ने भाग लिया । रिवालसर व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान पर सैन्य कार्यवाई के बिना सीमा पार बैठे आंतकी आकाओं का सफाया करना मुमकिन नहीं । केंद्र सरकार को शीघ्र कड़ा कदम उठाते हुए पहलगाम का बदला लेना चाहिए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।