{"_id":"6ae0ddcbf71d184b5204775f","slug":"students-learned-firefighting-and-rescue-techniques-mandi-news-c-88-1-ssml1007-201246-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों ने सीखे आग बुझाने और बचाव के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों ने सीखे आग बुझाने और बचाव के गुर
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परछोड़ में व्यावसायिक शिक्षा के तहत सुरक्षा विषय के विद्यार्थियों को अग्नि सुरक्षा और बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने के तरीकों के साथ अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रदर्शन किया।
अग्निशमन अधिकारी कमलेश कुमार ने विद्यार्थियों को आग की विभिन्न श्रेणियों, उनके कारणों और बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने रसोई गैस के रिसाव और बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से निपटने के तरीके भी समझाए। विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र चलाने की पीएएसएस विधि का अभ्यास करवाया गया। अग्निशमन कर्मी सागर सिंह और कमल सिंह ने रस्सियों से गांठें लगाने और स्ट्रेचर के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने आपदा के दौरान घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और बचाव अभियान चलाने के तरीके भी बताए।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार सिंह और स्टाफ ने विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम का आभार जताया।