{"_id":"6ae0dd577dfa6c9e8208db5f","slug":"asha-raised-questions-over-the-removal-of-16-million-names-from-the-voter-list-mandi-news-c-88-1-ssml1006-201201-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आशा ने वोटर लिस्ट से 16 लाख नाम काटने पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आशा ने वोटर लिस्ट से 16 लाख नाम काटने पर उठाए सवाल
विज्ञापन
चंबा। वोटर लिस्ट से 16 लाख मतदाताओं के नाम हटाने के मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना कारण बताए लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। इसके पीछे किसका हाथ है, इसका खुलासा होना चाहिए।
चंबा में प्रेस वार्ता के दौरान आशा कुमारी ने कहा कि संविधान हर नागरिक को मतदान का अधिकार देता है। किसी का नाम वोटर लिस्ट से हटाने से पहले उसे इसकी सूचना देना जरूरी है। उन्होंने भाजपा पर साजिश के तहत मतदाताओं के नाम हटाने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि बिहार और पश्चिम बंगाल में भी सैकड़ों लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। उन्होंने सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ की आशंका जताते हुए चुनाव आयोग के आयुक्तों की चुप्पी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इसी मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं लेकिन सांविधानिक तरीके से चुनाव कराना गलत है। इसके खिलाफ हर नागरिक को आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने युवाओं के प्रदर्शन के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही दावा किया कि कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लोगों का समर्थन मिल रहा है।
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कर्ण पठानिया, जिला अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, जिला उपाध्यक्ष करतार ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।