फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest in Chamba against Kharge's remarks

Mandi News: खरगे की टिप्पणी के विरोध में चंबा में प्रदर्शन

Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Protest in Chamba against Kharge's remarks
चंबा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पुतला जलाते बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज
चंबा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंबा में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी कर खरगे का पुतला जलाया और राजनीतिक संवाद में मर्यादा बनाए रखने की मांग उठाई। भाजपा प्रदेश समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जय सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक जीवन में संयमित भाषा का इस्तेमाल करने की अपील की गई।
विज्ञापन

जय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध सभी दलों का अधिकार है, लेकिन व्यक्तिगत और पारिवारिक टिप्पणियों से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बहस विकास, जनकल्याण और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार की नीतियों की आलोचना तथ्यों और तर्कों के आधार पर की जा सकती है। राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सभी दलों को सार्वजनिक जीवन में शालीनता और परस्पर सम्मान बनाए रखना चाहिए।

जय सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से अपने बयानों की जिम्मेदारी लेने और राजनीतिक संवाद की गरिमा बनाए रखने का आग्रह किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर कथित टिप्पणी पर अपना विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed