Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Rakesh Jamwal stated: "After hurling abuses at the Prime Minister, Congress members are today seeking votes based on his very own schemes
{"_id":"69fdfd5c4276d3bd240feac9","slug":"video-rakesh-jamwal-stated-after-hurling-abuses-at-the-prime-minister-congress-members-are-today-seeking-votes-based-on-his-very-own-schemes-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"राकेश जम्वाल बोले- प्रधानमंत्री को गालियां देकर आज उन्हीं की योजनाओं पर वोट मांग रहे हैं कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश जम्वाल बोले- प्रधानमंत्री को गालियां देकर आज उन्हीं की योजनाओं पर वोट मांग रहे हैं कांग्रेसी
भाजपा विधायक एवं प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता राकेश जम्वाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां देने वाले कांग्रेसी आज उन्हीं की योजनाओं पर वोट मांगकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। खलियार वार्ड में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद राकेश जम्वाल ने विक्रमादित्य सिंह के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने मंडी शहर के विकास के लिए केंद्र से 180 करोड़ लाने की बात कही थी। राकेश जम्वाल ने कहा कि कांग्रेस की कंगाल सरकार के पास मंडी को देने के लिए कुछ भी नहीं है और आज केंद्र की योजनाओं का जिक्र करके वोट मांगे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह बताएं कि उन्होंने प्रदेश सरकार के माध्यम से मंडी के लिए क्या किया। वे सिर्फ चुनावों के दौरान नजर आते हैं, बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और फिर गायब हो जाते हैं। जबकि जनता के बीच हमेशा यहां के भाजपा विधायक ही मौजूद रहते हैं
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।