फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The pace of development has slowed down in Himachal, and it will accelerate as soon as a new government is formed: Jairam

हिमाचल में थम गई विकास की रफ्तार, नई सरकार बनते ही देंगे गति : जयराम

Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The pace of development has slowed down in Himachal, and it will accelerate as soon as a new government is formed: Jairam
मंडी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन

भाजपा की नई सरकार बनते ही रुके हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किसी भी विधानसभा क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।
जयराम ठाकुर मंगलवार को सराज विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाची में आयोजित जोनल अंडर-19 बालिका खेलकूद प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की खेल नीतियों के कारण देश में खेलों के प्रति सोच में सकारात्मक बदलाव आया है। कार्यक्रम के बाद जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र के विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ विकास के मामले में भेदभाव किया है।
विज्ञापन

आश्वासन दिया कि नई सरकार के गठन के बाद रुके हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा। इससे पहले जयराम ठाकुर ने लंबाथाच में सराज भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed