{"_id":"6aa05f880960ffdc9201ccf9","slug":"two-trucks-of-garbage-were-dumped-overnight-on-a-soldiers-private-land-along-the-four-lane-road-mandi-news-c-90-1-mnd1021-212440-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फोरलेन किनारे फौजी की निजी जमीन पर रातोंरात डाला दो ट्रक कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फोरलेन किनारे फौजी की निजी जमीन पर रातोंरात डाला दो ट्रक कूड़ा
विज्ञापन
पुलिस और प्रदूषण बोर्ड से शिकायत
शिकायत के बाद हरकत में आया विभाग, ठेकेदार कूड़ा उठाने को हुआ तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जरल क्षेत्र में फोरलेन किनारे स्थित एक फौजी की निजी जमीन पर रातोंरात अवैध रूप से कूड़ा फेंकने का मामला सामने आया है। पीड़ित फौजी शेर सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय युवकों ने चंद पैसों के लालच में कुल्लू के एक कूड़ा ढोने वाले ट्रक मालिक से कथित तौर पर सांठगांठ कर उनकी जमीन पर दो ट्रक कूड़ा फेंकवा दिया।
घटना का पता चलने के बाद शेर सिंह ने पुलिस प्रशासन के साथ-साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय मंडी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कुल्लू कार्यालय के माध्यम से मामले में कार्रवाई शुरू की। इसके बाद कूड़ा ठेकेदार और ट्रक मालिक जमीन से पूरा कचरा उठाने के लिए तैयार हो गए हैं।
पीड़ित फौजी ने मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने अवैध रूप से कूड़ा डाले जाने से हुई मानसिक परेशानी और मामले को लेकर की गई भागदौड़ के लिए मुआवजे की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मंडी के प्रभारी अधिकारी विनय गर्ग ने कहा कि शिकायत कुल्लू कार्यालय को भेजी गई है। वहां से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।