5.535 किलो चरस और 568 ग्राम अफीम की बरामदगी के मामले में मंडी पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की एक और कड़ी जोड़ते हुए हरियाणा से 75 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का बेटा पहले ही इस मामले में गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस की जांच में चरस की खरीद से लेकर हरियाणा में सप्लाई तक की कड़ियां सामने आई हैं। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पंडोह पुलिस ने हरियाणा में दबिश देकर रणवीर (75) निवासी गांव व डाकघर जागसी, तहसील गोहाना, जिला सोनीपत को गिरफ्तार किया। इससे पहले उसके बेटे को दो अन्य आरोपियों के साथ 17 जुलाई को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस ने फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। पंडोह पुलिस चौकी की टीम हरियाणा से तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर 24 अगस्त को राहुल निवासी गांव रोपा, आनी को गिरफ्तार किया गया। जांच में चरस की सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी जीत राम उर्फ जीतू निवासी गांव कनाल, तहसील आनी, जिला कुल्लू की पहचान हुई, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि चरस आनी क्षेत्र से करीब साढ़े चार लाख रुपये में खरीदी गई थी। इसे हरियाणा में ऊंचे दाम पर बेचने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। जांच में लेन-देन और खरीद-फरोख्त से जुड़े तथ्य भी सामने आए हैं। कार्रवाई में एसआई अशोक पठानिया, एएसआई मनोज ठाकुर, कांस्टेबल अमित ठाकुर और एलएचएचसी नैना कटोच शामिल रहे। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।