Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi dev deepawali 2100 diyas beas river dugli ghat

हिमाचल: छोटी काशी मंडी में देव दीपावली की धूम, ब्यास तट पर 2100 दीपों से जगमगाया डुगली घाट

Wed, 25 Nov 2026 10:22 AM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:22 AM IST
mandi dev deepawali 2100 diyas beas river dugli ghat
हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में देव दीपावली का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्यास नदी के तट पर स्थित डुगली घाट में 2100 दीप प्रज्वलित किए गए। दीपों की सुनहरी रोशनी से पूरा घाट जगमगा उठा और ब्यास नदी का किनारा भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने भाग लिया। लोगों ने दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई और धार्मिक परंपरा के साक्षी बने। मंडी में काशी की तर्ज पर देव दीपावली मनाने की परंपरा चार वर्ष पहले शुरू हुई थी। बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती और ब्यास आरती कमेटी की पहल पर इस आयोजन की शुरुआत की गई थी। तब से डुगली घाट पर स्थानीय युवाओं की ओर से नियमित रूप से ब्यास नदी की आरती की जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। खास बात यह है कि हर साल दीपों की संख्या बढ़ाकर आयोजन को और भव्य बनाया जा रहा है। इस वर्ष के आयोजन में बाबा भूतनाथ मठ मंदिर के महंत देवानंद सरस्वती और नगर निगम के पूर्व आयुक्त एचएस राणा विशेष रूप से मौजूद रहे। एचएस राणा ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन मंडी की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देते हैं। हर साल दीपों की संख्या बढ़ने के साथ लोगों का उत्साह भी लगातार बढ़ रहा है। ब्यास आरती कमेटी के उपाध्यक्ष सरोज ठाकुर ने बताया कि पहले वर्ष 800 दीप जलाए गए थे। दूसरे वर्ष यह संख्या 1100 और तीसरे वर्ष 1500 तक पहुंची। इस वर्ष 2100 दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली मनाई गई। उन्होंने कहा कि स्थानीय युवाओं के सहयोग से ब्यास आरती की परंपरा लगातार जारी है। धार्मिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। देव दीपावली हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व है। यह कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपावली के लगभग 15 दिन बाद मनाई जाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध कर देवताओं को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन दीपदान और पूजा-अर्चना करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है। मंडी में ब्यास नदी के तट पर आयोजित इस दीपोत्सव ने धार्मिक आस्था के साथ शहर की सांस्कृतिक परंपरा को भी एक नई पहचान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: नामचीन होटल से हिंदू युवती के अपहरण की कोशिश, सड़क पर मारपीट

25 Nov 2026

रायबरेली: चार घंटे तक एटीएम बूथ में बैठा रहा बंदर, ग्राहक लौटे

24 Nov 2026

रायबरेली: कार्तिक मेले के साथ डलमऊ महोत्सव शुरू हुआ। सोमवार रात कलाकारों ने धमाल मचाया।

24 Nov 2026

बाराबंकी: कार्तिक पूर्णिमा पर बाबा रामताराम चतुर्भुजी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

24 Nov 2026

बाड़मेर: गोवंश के चारे-पानी संकट पर रविंद्र सिंह भाटी की चेतावनी, बोले- गायों की हाय से कोई नहीं बचा पाएगा

24 Nov 2026
विज्ञापन

यूपी चुनाव से पहले आजम खां की चुनौती

24 Nov 2026

मथुरा में भव्य देव दिवाली

24 Nov 2026
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिरों में गूंजे मंत्र, श्रद्धालुओं ने हवन में दी आहुतियां

24 Nov 2026

जाम से निजात दिलाने के लिए डीएम, नगर आयुक्त ने बड़ा चौराहा, घंटाघर का किया निरीक्षण

24 Nov 2026

कानपुर: गड्ढों में फंसा कारोबार, टेंडर में उलझा विकास, 10 हजार लोगों के रोजगार पर संकट

24 Nov 2026

राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में आदर्श और रिया दिखाएंगे दम

24 Nov 2026

निपुण शिक्षक प्रशिक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

24 Nov 2026

जेवर क्षेत्र के चौरोली गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में गंदगी से सफाई व्यवस्था बदहाल

24 Nov 2026

गाजियाबाद में गुरुद्वारे में उमड़ी संगत की भीड़, प्रकाश पर्व पर शब्द कीर्तन से संगत हुई निहाल

24 Nov 2026

VIDEO: महंत राजूदास बोले- अखिलेश यादव अपने पिता के कृत्य के लिए माफी मांगते हैं तो वह स्वयं करेंगे स्वागत

24 Nov 2026

VIDEO: मनकामेश्वर उपवन घाट पर भव्य देव दीपोत्सव का आयोजन

24 Nov 2026

नाहन: दीपों की रोशनी से जगमगाया रानीताल, श्रद्धा के साथ मनाई देव दीपावली

24 Nov 2026

देव दीपावली पर केदार घाट पर गंगा आरती, निखरी काशी की विरासत

24 Nov 2026

देव दीपावली पर आतिशबाजी से आसमान हुआ रोशन

24 Nov 2026

बुलेट में पेट्रोल डलवाने के बाद चिल्ड्रन बैंक के 500 के दो नोट देकर भागे नकाबपोश युवक

24 Nov 2026

डीसी और जोन चेयरमैन के सामने अवैध फैक्ट्रियों, डेयरियों और अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

24 Nov 2026

सीएम सैनी बोले-भाजपा-शिरोमणि अकाली दल का गठबंधन पंजाब को नई दिशा देगा

24 Nov 2026

एमपी: दमोह में अवैध शराब के ठिकाने का भंडाफोड़, जेल में बंद आरोपी के मकान से मिली सागर गोल्ड की 10 पेटियां

24 Nov 2026

उत्तराखंड बुलेटिन: उत्तराखंड की बड़ी खबरें | उत्तराखंड की राजनीति | सीएम धामी | अमर उजाला

24 Nov 2026

गाजियाबाद के कविनगर गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व पर मोमबत्ती व दीये जलाते लोग

24 Nov 2026

कानपुर: कुत्ते ने बच्चे के पैर में काटा, गंभीर रूप से घायल

24 Nov 2026

कानपुर: देव दीपावली पर रंगोली व सांस्कृतिक समारोह का हुआ आयोजन

24 Nov 2026

किराना दुकान पर सामान लेने के बहाने पहुंचे बदमाश, बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां झपटकर फरार

24 Nov 2026

कानपुर: कार्तिक पूर्णिमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सिद्धनाथ बाबा के किए दर्शन

24 Nov 2026

कानपुर: जाजमऊ के सिद्धनाथ घाट में दीपदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

24 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed