{"_id":"6b065cf8fee2a8d54a0d607a","slug":"himachal-sarkaghat-sadhu-accused-gold-earrings-theft-elderly-woman-2026-11-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचा साधु, 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां गायब
Wed, 25 Nov 2026 09:30 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Nov 2026 09:30 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बच्ची के लिए भोजन मांगने पहुंचे एक साधु ने इस दौरान वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
सरकाघाट की देव ब्राड़ता चौक पंचायत में सामने आया मामला।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सरकाघाट पुलिस थाना क्षेत्र की देव ब्राड़ता चौक पंचायत में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हो गईं। मामले में भोजन मांगने के बहाने घर पहुंचे एक साधु पर चोरी करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, घटना 21 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे की है। बुजुर्ग महिला चंद्रमू देवी उस समय अपने घर में अकेली थीं। हालांकि, उनकी देखभाल के लिए पड़ोस में रहने वाली एक महिला भी घर आई हुई थी। इसी दौरान एक साधु छोटी बच्ची के साथ वहां पहुंचा और बच्ची के लिए भोजन मांगा।
विज्ञापन
पड़ोस में रहने वाली महिला ने बच्ची को खाना खिलाने की बात कही और भोजन तैयार करने के लिए घर के अंदर चली गई। आरोप है कि इसी दौरान बुजुर्ग महिला के कानों से सोने की बालियां गायब हो गईं। उस वक्त उन्हें इसकी जानकारी नहीं हुई। भोजन करने के बाद साधु बच्ची के साथ वहां से चला गया। कुछ समय बाद बुजुर्ग महिला ने अपने कानों में बालियां नहीं होने की बात महसूस की। इसके बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे और संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक वह वहां से जा चुका था।
विज्ञापन
Trending Videos
सीसीटीवी फुटेज में बच्ची के साथ जाता दिखा संदिग्ध
घटना के बाद ग्रामीणों ने आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक घर में लगे कैमरे की फुटेज में कथित तौर पर साधु छोटी बच्ची के साथ जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद घटना की जानकारी बुजुर्ग महिला के परिजनों को दी गई। घटना के दो दिन बाद बुजुर्ग महिला के बेटे कृष्ण दत्त शर्मा को मामले का पता चला। उन्होंने सरकाघाट पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।