Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The universe came alive before their eyes students viewed Saturn rings through a telescope.

Mandi News: आंखों के सामने साकार हुआ ब्रह्मांड, छात्राओं ने दूरबीन से देखे शनि के छल्ले

Tue, 24 Nov 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The universe came alive before their eyes students viewed Saturn rings through a telescope.
रात के सन्नाटे में छात्राओं ने किया खगोलीय पिंडों का लाइव दीदार
विज्ञापन

मंडी कॉलेज के कन्या छात्रावास में सजा आकाश दर्शन का सत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किताबों के पन्नों तक सीमित अंतरिक्ष विज्ञान जब छात्राओं की आंखों के सामने साकार हुआ तो उनका उत्साह देखते ही बना। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में सोमवार रात कन्या छात्रावास की छात्राओं के लिए आकाश दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात आठ बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को खगोल विज्ञान का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और उनमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना था।

कार्यक्रम में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के भौतिक विज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अरुण कुमार उपस्थित रहे। वर्ष 2025 में हिमाचल प्रदेश सरकार से श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर चुके और भारतीय भौतिकी शिक्षक संघ के सदस्य डॉ. कुमार ने छात्राओं को अंतरिक्ष की अद्भुत दुनिया से रूबरू करवाया। उन्होंने ‘दूरबीन विज्ञान (टेलीस्कोपी) ओस की बूंद से गहरे अंतरिक्ष तक ब्रह्मांडीय खोज की रोमांचक यात्रा’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस दौरान उन्होंने दूरबीन की कार्यप्रणाली और खगोलीय अवलोकन की बारीकियों को सरल एवं रोचक भाषा में समझाया।
विज्ञापन

सैद्धांतिक जानकारी के बाद व्यावहारिक अवलोकन का रोमांचक दौर शुरू हुआ। आधुनिक सीस्टार एस 50 स्मार्ट टेलीस्कोप के माध्यम से छात्राओं को ब्रह्मांड के अद्भुत नजारे दिखाए गए। छात्राओं ने दूरबीन से चंद्रमा की सतह, शनि ग्रह के छल्लों और सुदूर स्थित एंड्रोमेडा आकाशगंगा का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इन खगोलीय पिंडों की स्पष्ट और मनमोहक छवियों ने छात्राओं की जिज्ञासा को और बढ़ा दिया। किताबों में पढ़े अंतरिक्ष विज्ञान को अपनी आंखों से देखने का यह अनुभव उनके लिए बेहद रोमांचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं समन्वय में कन्या छात्रावास की वार्डन तथा वनस्पति विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ. बनिता सकलानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed