{"_id":"69e0afe103ef7a91ff04f445","slug":"video-mandi-clf-rally-in-dharampur-market-demand-raised-for-hanging-of-siya-killer-2026-04-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: धर्मपुर बाजार में सीएलएफ की रैली, सिया के कातिल को फांसी देने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: धर्मपुर बाजार में सीएलएफ की रैली, सिया के कातिल को फांसी देने की उठी मांग
गोपालपुर क्षेत्र में हुए हृदयविदारक सिया हत्याकांड को लेकर जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में एनआरएलएम सीएलएफ आदर्श संकुल स्तरीय संगठन धर्मपुर द्वारा गुरुवार को धर्मपुर बाजार में एक शांतिपूर्ण रैली निकालकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग उठाई गई। रैली के माध्यम से लोगों ने एक स्वर में सिया के कातिल को फांसी देने की अपील की। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर प्रतिभागियों ने न्याय की मांग करते हुए बाजार के विभिन्न हिस्सों में मार्च किया। “बेटी को न्याय दो” और “दोषी को फांसी दो” जैसे नारों से पूरा बाजार गूंज उठा। इस दौरान उपस्थित लोगों ने सिया की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। माहौल बेहद भावुक रहा और कई लोगों की आंखें नम हो गईं। इस अवसर पर आदर्श संकुल स्तरीय संगठन धर्मपुर की प्रधान सोमा देवी ने कहा कि यह घटना पूरे समाज को झकझोर देने वाली है और ऐसे अपराधियों के लिए कठोरतम सजा ही एकमात्र समाधान है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। सचिव सपना देवी ने भी प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाज को भी बेटियों की सुरक्षा के लिए एकजुट होकर आगे आना होगा। रैली में ग्राम संगठन सरी की सचिव सपना देवी के साथ-साथ न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर का स्टाफ और स्कूली बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। बच्चों ने भी हाथों में पोस्टर लेकर न्याय की मांग को बुलंद किया। रैली के माध्यम से संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि जब तक सिया को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह आवाज यूं ही उठती रहेगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।