{"_id":"6b03fbc26e178a4b9109250a","slug":"video-mandavya-utsav-mandi-november-24-shobhayatra-cultural-evening-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"24 नवंबर को मंडी में मांडव्य उत्सव की धूम, शोभायात्रा और सांस्कृतिक संध्या से गूंजेगा पड्डल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 नवंबर को मंडी में मांडव्य उत्सव की धूम, शोभायात्रा और सांस्कृतिक संध्या से गूंजेगा पड्डल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:09 PM IST
Link Copied
छोटी काशी मंडी में 24 नवंबर को मांडव्य उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर नगर निगम की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मेयर सुमन ठाकुर ने प्रेस वार्ता में शहरवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
उत्सव की शुरुआत सुबह 10 बजे माधव राय मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा से होगी। शोभायात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर में शीश नवाने के बाद मांडव्य शिला, पड्डल पहुंचेगी। यहां हवन, भजन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे।
इस आयोजन में स्कूली विद्यार्थियों, महिला मंडलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और आम नागरिकों की भागीदारी रहेगी। मेयर ने नागरिकों से समय पर माधव राय मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया।
पड्डल में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों और प्रतिभाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। कार्यक्रम में लोकगीत, बांठड़ा और कोटली क्षेत्र की पारंपरिक लोक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
इन प्रस्तुतियों में भाग लेने के इच्छुक कलाकार नगर निगम में आवेदन कर सकते हैं। आयोजन के माध्यम से मंडी की लोक संस्कृति और पारंपरिक कलाओं को मंच प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
मेले को लेकर व्यापारियों की नाराजगी पर मेयर सुमन ठाकुर ने कहा कि व्यापारी वर्ग नगर निगम का अभिन्न हिस्सा है। व्यापार मंडल के आग्रह पर उन्होंने पड्डल में मेला आयोजित नहीं होने की स्थिति में सांस्कृतिक संध्या सेरी मंच पर करवाने का भरोसा दिया था।
हालांकि, बाद में किन परिस्थितियों में मेला जारी रहा और विरोध किस स्तर पर हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और जनसहभागिता को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।