{"_id":"6ab256a492277a407908d834","slug":"video-jogindernagar-car-hits-scooty-couple-wife-dies-driver-absconds-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: जोगिंद्रनगर में तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत; चालक फरार
Ankesh Dogra
Updated Tue, 22 Sep 2026 03:51 PM IST
Link Copied
मंडी-पठानकोट हाईवे पर ढेलू के समीप मंगलवार दोपहर बाद तेज रफ्तार लग्जरी कार की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश में जिले भर में नाकाबंदी कर दी है।
मृतका की पहचान रुकमणी (58) और घायल की पहचान उसके पति जय सिंह (62), निवासी ढेलू हार, जोगिंद्रनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दंपती मंगलवार को लदरूहीं के समीप रिश्तेदार के घर गए थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों स्कूटी पर घर लौट रहे थे। ढेलू के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार लग्जरी कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर में रुकमणी के सिर पर गंभीर चोट लगी, जबकि जय सिंह के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। खून से लथपथ रुकमणी को हारगुनैण पंचायत के प्रधान मुकेश ने जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में महिला की मौत हुई है और घायल का उपचार चल रहा है। फरार कार चालक को पकड़ने के लिए जिला भर में नाकाबंदी की गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।