{"_id":"6ab2ce58fa6fb8557b0edfd4","slug":"our-hearts-were-stolen-but-the-pandal-came-alive-with-excitement-mandi-news-c-90-1-ssml1025-214484-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दिल चोरी साडा हो गया...पर झूम उठा पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दिल चोरी साडा हो गया...पर झूम उठा पंडाल
विज्ञापन
जिला स्तरीय ख्योड़ मेले की पांचवी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित नाचन के वि
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की ग्राम पंचायत बासा में चल रहे जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में रामशहर-नालागढ़ से लोक गायक सुम्मी प्रिंस ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टार कलाकार के मंच पर पहुंचते ही पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा।
सुम्मी प्रिंस ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकारते हुए पंजाबी गीतों की झड़ी लगा दी। उन्होंने पिंड चलदा, गल बात, जमीला, ब्लैक सूट ते, की बनु दुनिया दा, दिल चोरी साडा हो गया, तेरे ते तेरा यार बोलदा और प्लाजो आदि गीतों की प्रस्तुतियों से माहौल को संगीतमय बना दिया।
इससे पहले थाची से सुनीता भारद्वाज ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी। उन्होंने घंटी बजी टेलीफोना री तेरे परसे, मेरा बालम बेदर्दी, चंबा व्यार ते नदिया पार आदि गीतों से दर्शकों को खूब नचाया।
विज्ञापन
वहीं, पुष्पराज और हरदेव पहाड़ी ने भी फिल्मी गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा सिमरन, अर्चना, गीतिका, राकेश, दीक्षा, शिवानी, यश भारद्वाज, अनिल, राघव, नेत्र सिंह और सतीश भाटिया ने भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर सांस्कृतिक संध्या में रंग जमाया। सांस्कृतिक संध्या में नाचन के विधायक विनोद कुमार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।