फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   baglamukhi temple sehli annual jag seven battles dainiyan victorious

मंडी: बगलामुखी मंदिर सेहली में धूमधाम से मनाई वार्षिक जाग, सात मुकाबलों में चार बार विजयी रहीं डायनियां

Tue, 15 Sep 2026 12:03 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:03 PM IST
baglamukhi temple sehli annual jag seven battles dainiyan victorious
तुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में वार्षिक जाग श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई। इस दौरान रातभर मंदिर परिसर में माता के भजनों की गूंज रही और श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे रहे। क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। वार्षिक जाग के अवसर पर पंचकुला हरियाणा के प्रसिद्ध गायक जसपाल जस्सी और जयपाल सहोता के अलावा यतिन, अभिनव, अग्नि भजन मंडली साईंगलु, शर्मा भजन मंडली सेहली और गायक नंद लाल ने माता के भजनों की प्रस्तुतियां दीं। भजन संध्या के दौरान ‘आज मेरी मैया ने औणा है’, ‘जय देवा कमरूनागा हो’, ‘आया लोडी मंडी मेले जो’, ‘ऊंचा पहाड़ा लाया डेरा ओ शेरावालिए’ और ‘सेहली धारा री भगवती ये, करी लेने दर्शन तेरे माईये’ जैसे भजनों ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं के लिए रात्रि भोज की भी व्यवस्था की गई थी। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा वातावरण माता के जयकारों से भक्तिमय रहा। मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि रात 12 बजे माता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ वार्षिक जाग का शुभारंभ हुआ। जाग के दौरान देवताओं और डायनियों के बीच होने वाले युद्ध की कथा भी सुनाई गई। देववाणी के माध्यम से गूर ने बताया कि देवता आषाढ़ माह की शैण देवी एकादशी को युद्ध के लिए प्रस्थान करते हैं। इस युद्ध का निर्णायक चरण भाद्रपद माह में होता है। इसी परंपरा के तहत वार्षिक जाग में देवताओं और डायनियों के बीच हुए मुकाबलों का वर्णन किया गया। मान्यता के अनुसार देवताओं और डायनियों के बीच कुल सात बार मुठभेड़ हुई। पहला युद्ध समुद्र के टापू पर हुआ, जबकि अंतिम युद्ध घोषर धार नामक स्थान पर हुआ। इन सात मुकाबलों में तीन बार देवता विजयी रहे, जबकि चार बार डायनियों को जीत मिली। इस वर्ष हुए अंतिम युद्ध में डायनियां शिख-पाथा लेकर चली गईं। इसी आधार पर इस बार डायनियों को विजयी माना गया। वार्षिक जाग के दौरान क्षेत्र के लोगों ने माता बगलामुखी के दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। भजन, पूजा-अर्चना और देववाणी के बीच श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा के साथ वार्षिक जाग में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: सकीट में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा

15 Sep 2026

VIDEO: बेवर में भव्य कलश यात्रा के साथ 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ

15 Sep 2026

VIDEO: सौंख में धूमधाम से निकाली गणेश शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

15 Sep 2026

VIDEO: यमुना में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, दो निकले बाहर; एक लापता

15 Sep 2026

VIDEO: तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को राैंदा, युवक की माैके पर ही माैत

15 Sep 2026
विज्ञापन

ऋषिकेश में श्यामपुर फाटक के पास स्विफ्ट और टेम्पो की टक्कर

15 Sep 2026

VIDEO: बप्पा की भक्ति में रंगा हल्द्वानी, गूंजे जयकारे; अलग-अलग स्थानों पर विधि-विधान से हुई प्रतिमाओं की स्थापना

15 Sep 2026
विज्ञापन

VIDEO: श्रीमद्भागवत कथा में कृष्ण-बलराम की बाल लीलाओं का किया वर्णन, नंदोत्सव की रही धूम

15 Sep 2026

पिथौरागढ़: भारी बारिश से उफान पर आया नाला, तहसील परिसर में घुसा मलबा

15 Sep 2026

चंपावत: खो-खो में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

14 Sep 2026

नैनीताल: नंदा देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी, 16 सितंबर को होगा भव्य आगाज

14 Sep 2026

VIDEO: आगरा में 23 साल बाद मोरारी बापू करेंगे कथा, चार्टर प्लेन से पहुंचे संत; बैंडबाजे और पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, एसएसपी ने व्यापारियों का दिया आश्वासन; जल्द होगा खुलासा

14 Sep 2026

VIDEO: व्यापारियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक, 72 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर बाजार बंद की चेतावनी

14 Sep 2026

VIDEO: कोसीकलां में सराफा की दुकान में चोरी, व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया आक्रोश

14 Sep 2026

VIDEO: रालम, बुई, पातों के ग्रामीणों को दरकते पहाड़ के बीच जान जोखिम में डालकर करनी पड़ रही है आवाजाही

14 Sep 2026

VIDEO: टनकपुर में वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रविवार को होंगे फाइनल मुकाबले

14 Sep 2026

VIEDO: टनकपुर में सांसद स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित, खिलाड़ी दिखा रहे दमखम

14 Sep 2026

VIDEO: आदि कैलाश मार्ग पर कुलागाड़ में तिनके की तरह बह गया 170 मीटर लंबा बेली ब्रिज

14 Sep 2026

VIDEO: चंद्रावती कॉलेज में संपन्न हुई अंतरमहाविद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

लखनऊ: मवैया चौराहा के गणपति पूजन समारोह में उमड़े भक्त, आरती में शामिल हुए लोग

14 Sep 2026

दतिया: पर्चा लिखकर भविष्य बताने वालों को पंडोखर सरकार की खुली चुनौती, एक करोड़ 41 लाख का ऐलान

14 Sep 2026

चार से 15 वर्ष के आयु के खिलाड़ियों ने नोएडा स्टेडियम में दिखाया दम

14 Sep 2026

बरेली: डीआईजी और एसपी सिटी का नाम लिया तो पकड़े गए गुलाटी के गुर्गे

14 Sep 2026

सातवीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बेरहमी से पीटा, हाथ टूटा

14 Sep 2026

Baghpat: ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर कैंटर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

14 Sep 2026

अयोध्या: आज से कई जगह शुरू हुआ गणेश पूजन, जिले में 102 स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं

14 Sep 2026

हांसी में 40 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

14 Sep 2026

अयोध्या: हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर सरस काव्य गोष्ठी, कवियों ने हिंदी का किया गुणगान

14 Sep 2026

500 ड्रोन ने दसूहा के आसमान को किया रोशन, श्री गुरु रविदास जी के जीवन और दर्शन को किया प्रस्तुत

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed