{"_id":"6aa99565ebcfe4ea110ec214","slug":"a-45-seat-library-was-inaugurated-at-the-thunag-mini-secretariat-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213509-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: थुनाग लघु सचिवालय में शुरू हुई 45 सीटों वाली लाइब्रेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: थुनाग लघु सचिवालय में शुरू हुई 45 सीटों वाली लाइब्रेरी
विज्ञापन
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किताबों का बेहतरीन संग्रह, ओपन बुक कैफे की भी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। थुनाग के लघु सचिवालय भवन में विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं और पुस्तक प्रेमियों के लिए अपना पुस्तकालय का शुभारंभ हो गया है। इस पुस्तकालय के शुरू होने से अब स्थानीय युवाओं को अध्ययन और ज्ञानवर्धक सामग्री के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इच्छुक पाठक आसानी से सदस्यता ग्रहण कर पुस्तकालय की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
इस आधुनिक पुस्तकालय को बेहद आकर्षक और सुविधाजनक तरीके से तैयार किया है, जिसमें एक समय में 45 पाठकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्च स्तरीय व उपयोगी पुस्तकों का संग्रह उपलब्ध कराया गया है। इसके अतिरिक्त सामान्य ज्ञान, साहित्य और विभिन्न विषयों की रुचिपूर्ण पुस्तकें भी रखी गई हैं। इस पुस्तकालय की मुख्य विशेषता यहां स्थापित ओपन बुक कैफे है, जो पाठकों को एक सहज और तनावमुक्त माहौल में पढ़ने का नया अनुभव प्रदान करेगा।
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) थुनाग संजीत शर्मा ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और आम जनता से पुस्तकालय की सदस्यता लेने तथा इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस पुस्तकालय को ज्ञान और अध्ययन के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया है, जो युवाओं के कॅरिअर निर्माण में काफी मददगार साबित होगा।