{"_id":"6aa995176a52263da702e699","slug":"stray-dogs-create-terror-target-13-people-in-two-days-mandi-news-c-90-1-ssml1045-213396-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लावारिस कुत्ते का आतंक, दो दिन में 13 लोगों को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लावारिस कुत्ते का आतंक, दो दिन में 13 लोगों को बनाया निशाना
विज्ञापन
धर्मपुर में कुते के हमले से घायल छात्र। संवाद
दो घायलों को नागरिक अस्पताल धर्मपुर से किया रेफर
एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत की टीम ने कुत्ते को किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर बाजार और आसपास के क्षेत्रों में एक लावारिस कुत्ते के लगातार हमलों से लोगों में दहशत फैल गई है। सोमवार और मंगलवार को कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर 13 लोगों को अपना निशाना बनाया। इनमें से दो घायलों को नागरिक अस्पताल धर्मपुर से अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बीते सोमवार को कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर करीब 10 लोगों पर हमला किया। कुत्ते के काटने से घायल लोगों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर पहुंचाया गया। इनमें दो लोगों की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
मंगलवार को भी कुत्ते ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल धर्मपुर लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। लगातार दूसरे दिन हमले होने से बाजार और आसपास के क्षेत्रों में लोगों की चिंता और बढ़ गई है। इसके बाद प्रशासन ने कुत्ते को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल के नेतृत्व में पुलिस, फायर ब्रिगेड और नगर पंचायत धर्मपुर की संयुक्त टीमें कुत्ते की तलाश कर रही थीं। मंगलवार दोपहर एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल अपनी गाड़ी से धर्मपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चलाल के पास उनकी नजर उक्त लावारिस कुत्ते पर पड़ी। इस पर प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड व नगर पंचायत की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए चलाल पेट्रोल पंप के पास कुत्ते को घेर लिया। काफी मशक्कत के बाद टीम ने उसका रेस्क्यू किया। पशुपालन विभाग की टीम ने कुत्ते को बेहोश कर सुरक्षित तरीके से वन विभाग कार्यालय धर्मपुर परिसर में पहुंचाया, जहां उसे सुरक्षित स्थान पर पिंजरे में रखा गया है। पशुपालन विभाग की निगरानी में उसका उपचार जारी रहेगा। उधर, पशुपालन विभाग धर्मपुर में कार्यरत एसवीओ डॉ. रंजना सूद ने बताया कि एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल के आदेशानुसार क्षेत्र में मौजूद सभी लावारिस कुत्तों का उचित तरीके से वैक्सीनेशन करवाया जाएगा।